Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsGurugram Police Uncover Inter-State Loan Fraud Syndicate Arrest Key Accused
ढाई करोड़ की ठगी में शातिर गिरफ्तार

ढाई करोड़ की ठगी में शातिर गिरफ्तार

संक्षेप:

गुरुग्राम पुलिस ने लोन दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। तेलंगाना से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसने गारमेंट एक्सपोर्टर से 2.45 करोड़ रुपये ठग लिए थे। आरोपी ने पीड़ित को फर्जी लोन समझौते दिखाकर विश्वास में लिया और फिर फरार हो गया।

Jan 02, 2026 10:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा एक ने लोन दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को तेलंगाना से गिरफ्तार किया है, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक गारमेंट एक्सपोर्टर को 40 करोड़ रुपये का लोन दिलाने के नाम पर करीब 2.45 करोड़ रुपये की चपत लगाई थी। शिकायतकर्ता ओरियंट क्राफ्ट स्वेटर्स लिमिटेड के मालिक हैं। गारमेंट व्यवसाय में वित्तीय संकट के चलते वे लोन की तलाश में थे। मई 2023 में ठगों ने उनसे संपर्क किया और खुद को बड़े फाइनेंसर के तौर पर पेश किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरोपियों ने पीड़ित को छह प्रतिशत की आकर्षक ब्याज दर पर 100 करोड़ रुपये तक का लोन दिलाने का आश्वासन दिया। विश्वास जीतने के लिए आरोपियों ने पीड़ित को हैदराबाद बुलाया और वहां एक हजार करोड़ रुपये तक के फर्जी लोन समझौते दिखाकर उन्हें प्रभावित किया। पहले दिया छोटा लोन ठगों ने पीड़ित का भरोसा जीतने के लिए पहले उनके खाते में 2.25 करोड़ रुपये का अल्पकालिक लोन ट्रांसफर किया। जब पीड़ित को यकीन हो गया, तो आरोपियों ने 40 करोड़ रुपये के बड़े लोन के लिए 2.50 करोड़ रुपये अग्रिम ब्याज के रूप में जमा करने की शर्त रखी। 15 जून 2023 को हैदराबाद के एक होटल में मीटिंग के दौरान पीड़ित ने 4.70 करोड़ रुपये आरटीजीएस के जरिए ट्रांसफर कर दिए। रकम मिलते ही आरोपी यह कहकर निकले कि 15 मिनट में लोन की राशि खाते में आ जाएगी, लेकिन इसके बाद वे फरार हो गए। तेलंगाना से दबोचा गया मुख्य आरोपी आर्थिक अपराध शाखा-एक की टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर 30 दिसंबर 2025 को 30 वर्षिय वेनम राजू को तेलंगाना के कोम्पल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपी एमबीए पास है और श्रीनिवास कंडोला नामक व्यक्ति के साथ मिलकर इस सिंडिकेट को चला रहा था। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि ठगी की राशि में से 50 लाख रुपये उसके हिस्से में आए थे। गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश कर रही है। पुलिस को अंदेशा है कि इस गिरोह ने देशभर में कई अन्य कारोबारियों को भी इसी तरह अपना शिकार बनाया होगा।