ट्रैफिक ड्यूटी से नदारद रहने पर दो जोनल अधिकारी निलंबित
गुरुग्राम पुलिस ने अनुशासनहीनता और ड्यूटी में लापरवाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। एसीपी संजय के निरीक्षण में दो जोनल अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया गया। एएसआई नरेंद्र और एएसआई आज़ाद को ड्यूटी से गैर-हाजिर और लापरवाह पाए जाने पर निलंबित किया गया।

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम पुलिस ने अनुशासनहीनता और ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। सहायक पुलिस आयुक्त यातायात-पूर्व संजय द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान गंभीर खामियां पाए जाने पर दो जोनल अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया गया है। निर्धारित पॉइंट से गायब मिले एएसआई नरेंद्र एसीपी संजय ने जब घाटा पावर हाउस क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया, तो वहां तैनात जोनल अधिकारी सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) नरेंद्र अपने निर्धारित ड्यूटी स्थान पर मौजूद नहीं थे। बिना किसी सूचना के ड्यूटी से नदारद रहने को विभाग ने अनुशासनहीनता माना और उन्हें तत्काल गैर-हाजिर दर्ज करते हुए सस्पेंड कर दिया गया।
बूथ में आराम फरमा रहे थे एएसआई आज़ाद कार्रवाई का दूसरा मामला फरीदाबाद-बंधवाड़ी टोल नाके का है। सूरजकुंड मेले के मद्देनजर भारी वाहनों को रोकने के लिए विशेष नाका लगाया गया था। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि जोनल अधिकारी एएसआई आज़ाद सड़क पर मुस्तैद रहने के बजाय बूथ के अंदर बैठे हुए थे। जांच करने पर यह भी सामने आया कि उनके पास सरकारी बॉडी वार्न कैमरा भी नहीं था, जो ड्यूटी के दौरान अनिवार्य है। इस गंभीर लापरवाही पर उन्हें भी निलंबित कर दिया गया। एसीपी संजय ने कहा कि विभागीय आदेशों का पालन अनिवार्य है। अनुशासनहीनता या लापरवाही को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। औचक निरीक्षण का यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



