डीसीपी ने लंबित शिकायतों के निपटारे और रात्रि गश्त बढ़ाने के सख्त निर्देश

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम के पश्चिम जोन में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से शुक्

डीसीपी ने लंबित शिकायतों के निपटारे और रात्रि गश्त बढ़ाने के सख्त निर्देश

गुरुग्राम, गौरव चौधरी। गुरुग्राम के पश्चिम जोन में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से शुक्रवार को अपराध समीक्षा बैठक हुई। बैठक पुलिस उपायुक्त करण गोयल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पश्चिम जोन के सभी सहायक पुलिस आयुक्त और सभी थाना प्रभारियों ने मुख्य रूप से भाग लिया।

बैठक का उद्देश्य

बैठक के दौरान डीसीपी ने क्षेत्र की वर्तमान कानून व्यवस्था और थानों में लंबित पड़े मामलों की गहन समीक्षा की। उन्होंने आम जनता की सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए पुलिस अधिकारियों को धरातल पर काम करने के लिए कई कड़े दिशा-निर्देश जारी किए।

पीड़ितों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई

डीसीपी ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट लहजे में निर्देशित किया कि पीड़ितों द्वारा दी गई शिकायतों पर तुरंत एक्शन लिया जाए। किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से पेंडिंग न रखा जाए और एक तय समय सीमा के भीतर उनका निपटारा सुनिश्चित किया जाए। इलाके में चोरी, स्नैचिंग और अन्य स्ट्रीट क्राइम पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने के आदेश दिए गए। संवेदनशील इलाकों और पीक ऑवर्स (भीड़भाड़ वाले समय) में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने को कहा गया है।

जीरो टॉलरेंस नीति

बैठक में साफ किया गया कि असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। इसके साथ ही बेल जंपर्स (जमानत का उल्लंघन करने वाले) और उद्घोषित अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए एक विशेष धरपकड़ अभियान चलाया जाएगा। जमीनी स्तर की समस्याओं को समझने के लिए सभी थाना प्रबंधकों को अपने-अपने क्षेत्रों में आरडब्ल्यूए और स्थानीय व्यापारिक संगठनों के साथ नियमित बैठकें करने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए मुख्य चौराहों, डार्क स्पॉट्स (अंधेरे वाले स्थानों) और संकरी गलियों में स्थानीय नागरिकों व संस्थाओं के सहयोग से अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाने और उनकी लगातार निगरानी करने पर जोर दिया गया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बैठक में किसने अध्यक्षता की?
बैठक पुलिस उपायुक्त करण गोयल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।