
शराब के साथ दो आरोपी पकड़े
गुरुग्राम में अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान में, सेक्टर-37 थाना पुलिस ने भगवान सिंह और लखन नामक दो व्यक्तियों को अवैध शराब के साथ पकड़ा। पुलिस ने कुल 112 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद किए। दोनों...
गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। गुरुग्राम में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, सेक्टर-37 थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को अवैध शराब सहित काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान भगवान सिंह, निवासी कटेलिया बाधई, जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश), जो वर्तमान में गांव मोहम्मदपुर झाड़सा, गुरुग्राम में किराए पर रहता है, और दूसरा लखन, निवासी गांव मोहम्मदपुर झाड़सा, गुरुग्राम के रूप में हुई है। पुलिस टीम द्वारा इन दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 112 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की गई है।

अवैध शराब की बरामदगी के बाद, दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सेक्टर-37, गुरुग्राम में आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग (केस) अंकित कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को नियमानुसार अनुसंधान में शामिल किया है और मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ उनका अभियान आगे भी जारी रहेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


