Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsGurugram Police Headquarters Visit Special Foundation Course for Trainee Officers
साइबर क्राइम और महिला सुरक्षा पर जानकारी दी

साइबर क्राइम और महिला सुरक्षा पर जानकारी दी

संक्षेप:

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हीपा) द्वारा आयोजित आठ सप्ताहीय स्पेशल फाउंडेशन कोर्स के अंतर्गत 18 अधिकारी प्रशिक्षुओं (जिस

Dec 02, 2025 10:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हीपा) द्वारा आयोजित आठ सप्ताहीय स्पेशल फाउंडेशन कोर्स के अंतर्गत 18 अधिकारी प्रशिक्षुओं (जिसमें आईपीएस, आईपी,टीएएफएस और आईएफउस ने मंगलवार को गुरुग्राम पुलिस मुख्यालय का भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य अधिकारियों को आधुनिक कानून-व्यवस्था तंत्र, साइबर सुरक्षा उपायों, ट्रैफिक प्रबंधन और महिला सुरक्षा से संबंधित अभियानों की व्यावहारिक समझ प्रदान करना था। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा की विशेष पहल पर आयोजित इस दौरे में संयुक्त आयुक्त संगीता कालिया और डीसीपी मुख्यालय डॉ. अर्पित जैनसहित गुरुग्राम पुलिस के सभी डीसीपी और एसीपी शामिल रहे। प्रशिक्षु अधिकारियों को गुरुग्राम पुलिस की परिचालन प्रणाली से अवगत कराने हेतु एक विस्तृत प्रस्तुति श्रृंखला आयोजित की गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस दौरान डीसीपी पूर्व गौरव ने पुलिस के प्रशासनिक ढांचे और सामुदायिक पुलिसिंग पर प्रकाश डाला, जबकि डीसीपी ट्रैफिक राजेश मोहन, आईपीएस ने शहर के ट्रैफिक नियंत्रण उपाय, इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम और सड़क सुरक्षा अभियानों की विस्तृत ब्रीफिंग दी। साइबर अपराधों की बदलती प्रवृत्तियों और उनके डिटेक्शन मॉडल पर एसीपी साइबर क्राइम प्रियांशु दीवान एचपीएस ने प्रस्तुति दी, जिसमें साइबर फॉरेंसिक प्रक्रिया और त्वरित कार्यवाही तंत्र शामिल थे। इसके अलावा, कंट्रोल रूम इंचार्ज एसआई नरेंद्र ने कॉल रिस्पंस और आपातकालीन प्रबंधन पर जबकि एमईआरसी इंचार्ज एसआई विजय ने डायल-112 की एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम की आधुनिक संरचना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। पीएसआई पवन ने साइबर जागरूकता और फ्रॉड डिटेक्शन टूल्स पर व्यावहारिक जानकारी दी। इस दौरान महिला सुरक्षा एवं अपराध रोकथाम को लेकर गुरुग्राम पुलिस की प्रमुख पहलों जैसे शस्त्र नियंत्रण, अपराध रोकथाम रणनीतियों और नागरिक सहभागिता कार्यक्रमों पर विशेष जोर दिया गया। यह अध्ययन भ्रमण प्रशिक्षु अधिकारियों को वास्तविक फील्ड अनुभव प्रदान करने और लोक प्रशासन में समन्वय, प्रोफेशनलिज्म और नेतृत्व क्षमताओं को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम था, जिससे प्रदेश में गुड गवर्नेंस की अवधारणा को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।