युवक को गोली मारने मामले का सुराग नहीं
गुरुग्राम के अशोक विहार फेज-तीन में एक 45 वर्षीय युवक की टांग में गोली लगने का मामला सामने आया है। घटना 5 अप्रैल को हुई थी, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। नाराज लोग पुलिस आयुक्त से मिलने की योजना बना रहे हैं। स्थानीय आरडब्ल्यूए का कहना है कि पुलिस की जांच संतोषजनक नहीं है।

गुरुग्राम, दीपक आहूजा। अशोक विहार फेज-तीन में करीब 45 वर्षीय एक युवक की टांग में गोली मारने के मामले में अब तक गुरुग्राम पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। शनिवार शाम को लोगों ने सेक्टर-पांच थाने के प्रभारी सत्यवान से मुलाकात की। कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नाराज लोग सोमवार को पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा से मुलाकात करेंगे। अशोक विहार के ए ब्लॉक निवासी संजय कुमार ने बताया कि गत पांच अप्रैल की रात को अशोक विहार फेज-तीन की गली नंबर बी-टू निवासी सुरेंद्र सिंह के घर के बाहर दोस्तों के साथ हुक्का पी रहा था। उसके साथ सुरेंद्र सिंह के अलावा मंजीत, दिनेश, राहुल, समुंद्र सैनी आदि मौजूद थे।
रात नौ बजकर 41 मिनट पर उसकी बाईं टांग में कोई वस्तु तेजी से लगी। उसे असहानीय दर्द हुआ। खून बहने लगा। दोस्तों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी टांग में गोली लगी है। छह अप्रैल की शाम को थाना सेक्टर-पांच में इस सिलसिले में मुकदमा दर्ज हुआ। संजय कुमार ने बताया कि अब तक इस मामले में पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उसने बताया कि वे एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में नौकरी करते हैं। उसकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है।इस मामले में अशोक विहार फेज-तीन आरडब्ल्यूए के प्रधान विकास हुड्डा का कहना है कि एक सप्ताह बीत चुका है, लेकिन अभी तक पुलिस जांच कर रही है। इस मामले में कार्रवाई करने में पुलिस का रवैया ठीक नहीं है। इसको लेकर पुलिस आयुक्त से मिलने का फैसला लिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


