Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsGurugram Police Enhances Security Mandatory Background Checks for Delivery and Cab Drivers
निर्देश : भोजन पहुंचाने वालों का सत्यापन जरूर कराएं

निर्देश : भोजन पहुंचाने वालों का सत्यापन जरूर कराएं

संक्षेप: सख्ती:गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। शहर में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने और नागरिकों के विश्वास को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरुग्राम पुलिस ने एक

Fri, 14 Nov 2025 07:46 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। शहर में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से गुरुग्राम पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। डीसीपी ने घरों तक भोजन पहुंचाने वालों और कैब चालकों का पुलिस सत्यापन युद्धस्तर पर पूरा कराने का निर्देश दिया है। शुक्रवार को पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) डॉ. अर्पित जैन की अध्यक्षता में फूड डिलीवरी और पिकअप-ड्रॉप सेवा प्रदाता कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इस मौके पर उन्होंने कंपनियों को निर्देश दिए कि शहर में किसी भी कर्मचारी को बिना पुलिस सत्यापन के कार्य पर नहीं लगाया जाएगा। उन्होंने जोर दिया कि गुरुग्राम एक कॉर्पोरेट और तकनीकी केंद्र है, जहां की बड़ी आबादी इन एग्रीगेटर सेवाओं पर निर्भर है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसलिए जन-सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान: डीसीपी ने निर्देश दिए कि सभी डिलीवरी पार्टनर्स और कैब ड्राइवरों का पुलिस सत्यापन युद्धस्तर पर पूरा किया जाए। कंपनियों को अपने कर्मियों के सभी अद्यतन रिकॉर्ड जैसे आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, स्थायी और वर्तमान पते को सही और वैध रखना होगा। इससे आपात स्थिति में त्वरित कार्यवाही हो सकेगी। कर्मचारियों के गलत या आपराधिक पृष्ठभूमि पाए जाने पर कंपनियों को तुरंत पुलिस को सूचित करना होगा और ऐसे व्यक्तियों को तुरंत सेवा से हटाना होगा। महिला सुरक्षा और रात्रिकालीन ड्यूटी में कार्यरत कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। गुरुग्राम पुलिस ने आम लोगों से अपील की कि वे डिलीवरी या कैब सेवा लेते समय किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दें।