सरकारी जमीन से पुलिस ने हटवाया अवैध कब्जा

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

गुरुग्राम पुलिस ने गांव सरहोल में तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाए गए निर्माणों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया। यह कार्रवाई संगठित अपराध और भूमि माफियाओं के खिलाफ थी। आरोपी सुरेंद्र उर्फ घसेटु का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है, जिसमें शराब तस्करी और मारपीट के मामले शामिल हैं।

सरकारी जमीन से पुलिस ने हटवाया अवैध कब्जा

गुरुग्राम, गौरव चौधरी। गुरुग्राम पुलिस ने गुरुवार गांव सरहोल में एक बदमाश के द्वारा तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाए गए निर्माणों को जेसीबी की सहायता से पूरी तरह जमींदोज कर दिया। यह कार्रवाई न केवल अवैध कब्जे के खिलाफ थी, बल्कि संगठित अपराध और भूमि माफियाओं के नेटवर्क को तोड़ने के लिए की गई थी। पुलिस को जानकारी मिली थी कि गांव सरहोल निवासी आदतन अपराधी सुरेंद्र उर्फ घसेटु ने गांव के सार्वजनिक तालाब की जमीन पर न केवल अवैध कब्जा किया हुआ है, बल्कि वहां पक्का निर्माण भी कर रखा है। जांच में खुलासा हुआ कि इस स्थान का उपयोग अवैध रूप से शराब रखने और बेचने (शराब तस्करी) के लिए किया जा रहा था।

सुरेंद्र का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, जिसमें मारपीट और एक्साइज एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।गुरुवार सुबह क्राइम यूनिट सेक्टर-17 की टीम भारी पुलिस बल और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में अवैध रूप से खड़ी की गई संरचनाओं को ढहाने का काम शुरू हुआ। इस दौरान पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।