Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsGurugram Police Crack Down on Drug Traffickers Four Arrested with Over 5 Kg of Cannabis
पांच किलो से अधिक गांजा और हेरोईन सहित चार आरोपी गिरफ्तार

पांच किलो से अधिक गांजा और हेरोईन सहित चार आरोपी गिरफ्तार

संक्षेप:

गुरुग्राम पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विभिन्न स्थानों से कुल 5 किलो 238 ग्राम गांजा और 15.50 ग्राम हेरोईन बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है, जिनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामले दर्ज किए गए हैं।

Nov 27, 2025 09:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री करने वाले अपराधियों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीमों ने एक ही दिन में अलग-अलग स्थानों से अवैध मादक पदार्थों सहित चार आरोपियों को काबू किया है। पुलिस के अनुसार चारों आरोपियों के कब्जे से कुल पांच किलो 238 ग्राम गांजा और 15.50 ग्राम हेरोईन बरामद की गई है। अपराध शाखा मानेसर की पुलिस टीम ने पिंटू निवासी रायपुर, झज्जर को फरुखनगर के फ्लाईओवर के नजदीक रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 15.50 ग्राम अवैध हेरोईन बरामद हुई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अपराध शाखा सेक्टर- 43 की टीम ने सरितम निवासी उत्तर प्रदेश एक महिला को सेक्टर- 44 कन्हई क्षेत्र से गिरफ्तार किया। महिला के कब्जे से एक किलो 244 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। इसी टीम ने सेक्टर-44 क्षेत्र से एक अन्य आरोपी मोहम्मद सलीम मुल्ला निवासी बिहार को भी गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक किलो 814 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस टीमों द्वारा काबू किए गए उपरोक्त सभी चार आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में जब्त मादक पदार्थ की मात्रा के आधार पर आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कुल चार अलग-अलग अभियोग अंकित किए गए हैं।