
आपराधिक निवारण पर जागरूकता कार्यक्रम
गुरुग्राम में महिला थाना सेक्टर-51 में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस स्टाफ और आम लोगों को महिला अपराध, साइबर अपराध और सोशल मीडिया अपराध के बारे में जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को अपराधों की पहचान, उनसे बचाव के तरीके, और पुलिस सहायता के लिए डायल-112 सेवा के बारे में बताया गया।
गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा और पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अर्पित जैन के निर्देशानुसार गुरुवार को महिला थाना सेक्टर-51 में एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एसीपी सुरेंद्र कौर और थाना प्रबंधक सुमन ने की। जिसका उद्देश्य पुलिस स्टाफ और आम लोगों को विभिन्न प्रकार के अपराधों के निवारण और बचाव के बारे में जागरूक करना था। जागरूकता कार्यक्रम में महिला अपराध, साइबर अपराध और सोशल मीडिया अपराध सहित कई अन्य प्रकार के अपराधों पर विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित स्टाफ और आम नागरिकों को अपराधों की पहचान करने,अपराधों से बचाव के तरीके अपनाने और अपराध होने पर क्या करें जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया गया।

विशेष अधिनियमों और सुरक्षा पहलों की जानकारी पुलिस टीम द्वारा इस दौरान कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार के अपराधों के लिए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत लागू किए गए सजा के प्रावधानों और विशेष अधिनियमों के बारे में भी जानकारी देकर जागरूक किया गया। तकनीकी सहायता और यातायात नियमों पर जोर कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण डायल-112 सेवा के बारे में बताया गया। इसके अतिरिक्त, पुलिस टीम ने स्टाफ को दुर्गा शक्ति और डायल-112 ऐप्स को अपने मोबाइल में इंस्टॉल करने और संकट की स्थिति में इनका तुरंत प्रयोग करने के बारे में भी सिखाया। जागरूकता कार्यक्रम में यातायात नियमों का पालन करने की अनिवार्यता पर जोर दिया गया, वहीं विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों और साइबर अपराधियों की पहचान, उनसे बचाव और उनके निवारण इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी देकर नागरिकों को जागरूक किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम के सफल आयोजन और दी गई महत्वपूर्ण जानकारी के लिए उपस्थित सभी लोगों ने पुलिस टीम का धन्यवाद किया और भविष्य में भी समय-समय पर इसी प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को आयोजित करने की अपील की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




