जिगोलो सर्विस के नाम पर फेसबुक से ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब

Feb 13, 2026 11:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

- ममेंबरशिप दिलाने के बहाने की थी लाखों की धोखाधड़ी जिगोलो सर्विस के नाम पर फेसबुक से ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

जिगोलो सर्विस के नाम पर फेसबुक से ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। साइबर सिटी गुरुग्राम की पुलिस टीम ने फेसबुक के जरिए जिगोलो सर्विस का लुभावना विज्ञापन देकर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। साइबर अपराध थाना (पूर्व) की टीम ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो आरोपियों को मानेसर से गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया पर विज्ञापन डालकर मेंबरशिप के नाम पर भोले-भाले लोगों से पैसे ऐंठते थे। इस ठगी का खुलासा अगस्त 2025 में हुआ, जब एक पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी कि उसने फेसबुक पर जिगोलो सर्विस का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में दिए गए नंबर पर संपर्क करने के बाद उसे मेंबरशिप और रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर झांसा दिया गया।

आरोपियों ने झांसे में लेकर पीड़ित से अलग-अलग किस्तों में बड़ी राशि ट्रांसफर करवा ली और बाद में संपर्क तोड़ दिया। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) साइबर अपराध प्रियांशु दीवान के नेतृत्व में साइबर थाना पूर्व की पुलिस टीम ने तकनीकी जांच और बैंक खातों के विश्लेषण के बाद आज मानेसर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 35 वर्षीय देशराज निवासी गांव खो और अजुर्न सिंह निवासी गांव घाटोली, जिला भरतपुर राजस्थान के रूप में हुई। अजुर्न सिंह एक निजी कंपनी में कार्यरत है। जबकि देशराज यह शहर में टैक्सी चलाने का काम करता है। सिम और बैंक खातों का सौदा पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे ठगी के नेटवर्क को फैलाने के लिए फर्जी सिम और किराए के बैंक खातों का इस्तेमाल करते थे। जिस नंबर से पीड़ित ने संपर्क किया था, वह सिम देशराज के नाम पर थी। देशराज ने इसे मात्र 1500 रुपये के लालच में एक अन्य व्यक्ति को बेच दिया था। ठगी की राशि में से 40 हजार रुपये आरोपी अर्जुन के बैंक खाते में आए थे। अर्जुन ने स्वीकार किया कि उसने अपना बैंक खाता किसी तीसरे व्यक्ति को 3000 रुपये में इस्तेमाल के लिए दिया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।