गाजियाबाद में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़
गुरुग्राम, दीपक आहूजा। गुरुग्राम पुलिस ने गाजियाबाद में अवैध रूप से संचालित एक

गुरुग्राम, दीपक आहूजा। गुरुग्राम पुलिस ने गाजियाबाद में अवैध रूप से संचालित एक कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। इस कॉल सेंटर के माध्यम से मानेसर के एक व्यक्ति से 26 लाख रुपये की ठगी हुई थी। अब तक इस मामले में गुरुग्राम पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को दो आरोपियों को अदालत में पेश करके तीन दिन के रिमांड पर लिया है। इनसे ठगी की और वारदातों का खुलासा हो सकता है।
शिकायत की जानकारी
21 जनवरी को थाना साइबर अपराध, मानेसर में एक शिकायत पहुंचीं थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि वन सर्वर कैपिटल एडवाइजस का प्रतिनिधि बताकर इसे इंश्योरेंस पॉलिसी के बॉंड खरीदने के नाम पर 26 लाख रुपये की ठगी की गई है। पुलिस ने जांच के बाद गत 25 मई को गाजियाबाद के एक मकान में छापा मारा। पुलिस ने गाजियाबाद के शालीमार सिटी रॉयल गार्डन निवासी 31 वर्षीय उदित चोपड़ा, गाजियाबाद की आदित्य वर्ल्ड सिटी अपार्टमेंट निवासी जितेश कुमार और गाजियाबाद के अहिंसा खंड दो स्थित एस्टिका ईस्ट स्क्वायर निवासी हिमांशु प्रेमी उर्फ सरदार को गिरफ्तार किया। यह तीनों मूलरूप से दिल्ली के रहने वाले हैं। कुछ समय से गाजियाबाद में रह रहे थे। इनके कब्जे से 13 मोबाइल, सात सिम कार्ड और 50 हजार रुपये की नकदी बरामद की।
इंश्योरेंस कंपनी में काम करते थे शातिर
पुलिस को पूछताछ में पता चला कि हिमांशु और जितेश गाजियाबाद की एक इंश्योरेंस कंपनी में काम करते हैं। इन्होंने गाजियाबाद में एक कॉल सेंटर बनाया। इंश्योरेंस कंपनी से डाटा लेकर यह लोग इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने के नाम पर लोगों से ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। कॉल करने के लिए इन्होंने उदित चोपड़ा को नौकरी पर रखा हुआ था।
ठगी की राशि श्याम के खाते में गई थी
जांच में पता चला कि गुरुग्राम के व्यक्ति से ठगी गई राशि श्याम के खाते में गई थी। इस राशि को एटीएम से अर्जुन सिंह नामक व्यक्ति ने निकाला था। कॉल करने के लिए धर्मेंद्र सिंह ने सिम उपलब्ध करवाया था। एटीएम से नकदी निकालने में अमित कुमार यादव उर्फ सत्यम भी शामिल है। इन सभी आरोपियों को गुरुग्राम पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक उदित चोपड़ा को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गुरुवार को जितेश कुमार श्रीवास्तव और हिमांशु प्रेमी को अदालत में पेश करके तीन दिन के रिमांड पर लिया है। इस दौरान ठगी की और वारदात सुलझ सकती है।
-
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


