नशा तस्करों से पुलिस ने गांजा और चरस बरामद की

Mar 03, 2026 11:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। नशा मुक्त अभियान के तहत गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा ने सिकंदरपुर की टीम ने शहर के दो अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर द

नशा तस्करों से पुलिस ने गांजा और चरस बरामद की

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। नशा मुक्त अभियान के तहत गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा ने सिकंदरपुर की टीम ने शहर के दो अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर दो नशा तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल एक किलो 298 ग्राम गांजा और 572 ग्राम चरस बरामद की गई है। राजीव नगर से दबोचा गया चरस तस्कर अपराध शाखा सिकंदरपुर की टीम सोमवार को सेक्टर-14 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राजीव नगर (सेक्टर-12ए) में गश्त पर थी। इसी दौरान टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 31 वर्षीय सुरेंद्र सिंह को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 572 ग्राम अवैध चरस (सुल्फा) बरामद हुई।

आरोपी मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी जिले का रहने वाला है। सिंगा चौक के पास गांजा सहित पकड़ा गया युवक पुलिस टीम ने सिंगा चौक के पास से 25 वर्षीय सुरजीत युवक को संदिग्ध अवस्था में रोका। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से एक किलो 298 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। आरोपी सुरजीत गुरुग्राम के राजीव नगर का ही निवासी है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।