एटीएम से कार्ड बदलने वाले गिरोह का तीसरा सदस्य गिरफ्तार

एटीएम से कार्ड बदलने वाले गिरोह का तीसरा सदस्य गिरफ्तार

संक्षेप:

शिकंजा:गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी से पैसे निकालने वाले एक गिरोह के तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आर

Dec 09, 2025 11:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी से पैसे निकालने वाले एक गिरोह के तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पलवल निवासी 31 वर्षीय तारीफ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹सात हजार रुपये की नकदी भी बरामद की है। 13 मार्च को आईएमटी सेक्टर-सात मानेसर थाना पुलिस के पास दर्ज शिकायत से जुड़ा है। शिकायतकर्ता ने बताया था कि 10 मार्च को ढाना गांव में बने एटीएम बूथ में एक अज्ञात व्यक्ति ने धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और उसके कार्ड के माध्यम से ₹40 हजार की राशि निकाल ली।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आईएमटी सेक्टर-7 मानेसर थाना पुलिस द्वारा मामला दर्ज किए जाने के बाद अपराध शाखा सेक्टर-43 गुरुग्राम की टीम ने कार्रवाई शुरू की। टीम ने आठ दिसंबर को आरोपी तारीफ को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन की पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी तारीफ ने खुलासा किया कि उसने गुरुग्राम में एटीएम कार्ड बदलकर चोरी की एक और वारदात को भी अंजाम दिया था। पुलिस हिरासत रिमांड के दौरान आरोपी के कब्जे से सात हजार रुपये की नगदी बरामद की गई है। एक दिन की रिमांड पूरी होने के बाद आरोपी को नौ दिसंबर अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अभियोग में पुलिस टीम अब तक कुल तीन आरोपी सरफुद्दीन, आमिर और तारीफ को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों और इनके द्वारा की गई अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ जारी है।