अपहरण कर जानलेवा हमला करने वाला इनामी बदमाश गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

गुरुग्राम पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक का अपहरण करने वाले 5,000 के इनामी बदमाश निखिल को गिरफ्तार किया है। निखिल, जो अलवर का निवासी है, ने 16 मार्च 2026 को पीड़ित को अगवा किया और उसे गंभीर रूप से पीटा। पुलिस अब उसकी रिमांड पर लेकर अन्य आरोपियों का पता लगाएगी।

अपहरण कर जानलेवा हमला करने वाला इनामी बदमाश गिरफ्तार

गुरुग्राम, गौरव चौधरी। गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-39 ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक का अपहरण कर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने वाले पांच हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 24 वर्षीय निखिल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से अलवर (राजस्थान) का रहने वाला है और फिलहाल नाहरपुर रूपा में रह रहा था। पुलिस ने उसे राजेंद्र पार्क इलाके से दबोचा। यह वारदात 16 मार्च 2026 की है, जब आरोपियों ने हीरो होंडा चौक के पास से पीड़ित कोकार में जबरन अगवा कर लिया था। इसके बाद वे उसे डीपीजी कॉलेज के पीछे सुनसान जगह पर ले गए और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने पुरानी रंजिश की बात कबूली है। अब पुलिस आरोपी निखिल को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि वारदात में इस्तेमाल गाड़ी और बाकी फरार साथियों का पता लगाया जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।