Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsGurugram Police Arrests Nepalese Man with Illegal Firearm
अवैध हथियार के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार

अवैध हथियार के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार

संक्षेप:

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम पुलिस ने शहर में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में, क्राइम ब्रांच

Fri, 12 Sep 2025 09:12 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम। क्राइम ब्रांच सेक्टर-43 की टीम ने नेपाल मूल के एक नागरिक को अवैध देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 22 वर्षीय अनिल के रूप में हुई। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने गुरुवार को गुरुग्राम के लेजर वैली ग्राउंड के पास जाल बिछाया। अनिल से जब तलाशी ली गई, तो उसके पास से एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ। इसके बाद, आरोपी के खिलाफ डीएलएफ सेक्टर-29 थाने में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में अनिल ने बताया कि वह गुरुग्राम में दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उसने यह भी खुलासा किया कि वह चोरी करने के इरादे से अपने साथ यह अवैध हथियार रखता था। उसने बताया कि उसने यह हथियार कन्हई गांव के किसी व्यक्ति से खरीदा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी अनिल का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है। गुरुग्राम में उसके खिलाफ चोरी का एक मामला पहले से ही दर्ज है।