पुलिस कस्टडी से भागा झपटमार गिरफ्तार

Mar 01, 2026 04:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम में पुलिस ने झपटमार रवि को गिरफ्तार किया, जो 26 फरवरी को पुलिस कस्टडी से भाग निकला था। रवि और उसके साथी ने 24 फरवरी को इफ्को चौक के समीप एक व्यक्ति का मोबाइल छीना था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। रवि नशे का आदी है और झपटमारी की वारदातें करता है।

पुलिस कस्टडी से भागा झपटमार गिरफ्तार

गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। थाना सेक्टर-29 के बाहर पुलिस कर्मचारी से हाथ छुड़ाकर भागे झपटमार को गुरुग्राम पुलिस ने गांव ग्वाल पहाड़ी से गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी 26 फरवरी को पुलिस कस्टडी से भाग निकला था। 25 फरवरी को एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर-29 में शिकायत दी थी कि 24 फरवरी को इफ्को चौक के समीप स्कूटी सवार दो युवकों ने उसका मोबाइल छीन लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों की पहचान दिल्ली के गांव मांडी की शांति कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय रवि और भीम कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय आदित्य के रूप में हुई थी।

आरोपियों को 26 फरवरी को अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। अदालत से लौटने पर सेक्टर-29 थाने के बाहर से पुलिस कर्मी का हाथ छुड़ाकर रवि भाग गया था। पुलिस की तरफ से इसकी तलाश की जा रही थी। आरोपी को शनिवार देर शाम गांव ग्वाल पहाड़ी से गिरफ्तार किया गया। आरोपी नशे का आदि हैं। नशे की लत पूरी करने के लिए झपटमारी की वारदात को अंजाम देते हैं। इनके कब्जे से स्कूटी और मोबाइल बरामद कर लिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।