Gurugram Police Arrests Man for Shooting After Argument Over Comment on Woman कहासुनी के बाद गोली चलाने का आरोपी गिरफ्तार, Gurgaon Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsGurugram Police Arrests Man for Shooting After Argument Over Comment on Woman

कहासुनी के बाद गोली चलाने का आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम में शनिवार को सेक्टर-63 के एफ बार के बाहर महिला पर टिप्पणी के बाद हुई कहासुनी में मनु यादव नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलाई। शिकायतकर्ता और उसके...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांवSun, 5 Oct 2025 04:07 PM
share Share
Follow Us on
कहासुनी के बाद गोली चलाने का आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। शनिवार को सेक्टर-63 में सिटी सेंटर स्थित एफ बार के बाहर महिला पर टिप्पणी के बाद हुई कहासुनी में गोली चलाने के आरोपी को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गांव नाहरपुर कासन निवासी मनु यादव के रूप में हुई है। इस सिलसिले में थाना सेक्टर-65 में मामला दर्ज है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शिकायतकर्ता के कई दोस्त मौके पर मौजूद थे। लड़ाई में पीटने के डर से उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी। पुलिस ने आरोपी से पिस्टल और मौके से एक खाली खोल बरामद कर लिया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि वह व उसकी दोस्त सिटी सेंटर के एफ बार में खाने-पीने के लिए आए थे।

कार को बाहर खड़ा करके और दोस्तों का इंतजार कर रहे थे। उनकी कार के बिल्कुल साथ में एक और कार खड़ी थी, जिसमें दो लड़के थे। उन्होंने उसकी महिला दोस्त पर टिप्पणी की। उनको मना किया तो वह झगड़े पर उतारू हो गए। आरोप है कि इनमें एक युवक ने अपनी जेब से रिवाल्वर निकालकर गोली चला दी। इसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।