होम गार्ड से मारपीट करने वाला पुलिस रिमांड पर
गुरुग्राम में यातायात ड्यूटी पर होम गार्ड के साथ मारपीट करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान विनोद के रूप में हुई है, जो सोनीपत के गांव जागसी का निवासी है। उसे एक दिन के...

गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। यातायात ड्यूटी पर कार्यरत होम गार्ड के साथ मारपीट करने के एक आरोपी को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की बाइक को भी कब्जे में ले लिया है। बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया। उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। होम गार्ड ने थाना पालम विहार में शिकायत दी थी कि वह मंगलवार सुबह सिरहोल मोड़ पर ड्यूटी दे रहा था। यातायात संचालन के दौरान गांव सिरहौल की तरफ से यातायात को रोका हुआ था। इस दौरान एक बाइक सवार ने जबरन सड़क को पार करने की कोशिश की। व्यक्ति ने बीच सड़क में बाइक को खड़ा करके यातायात रोक दिया।
उसके साथ मारपीट की। सरकारी कार्य में बाधा डाली। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आरोपी की पहचान सोनीपत के गांव जागसी निवासी विनोद के रूप में हुई। विनोद फिलहाल सेक्टर-110 के समीप स्थित निहाल कॉलोनी में रह रहा है। बुधवार सुबह आरोपी विनोद को पुलिस ने अदालत में पेश किया। उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




