साइबर ठगी में संलिप्त एक आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

गुरुग्राम। साइबर ठगी की वारदात में संलिप्त एक आरोपी को गुरुग्राम पुलिस ने पकड़ा है। इस आरोपी ने साइबर ठगों को अपना बैंक खाता उपलब्ध करवाया था।

साइबर ठगी में संलिप्त एक आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम, दीपक आहूजा। साइबर ठगी की वारदात में संलिप्त एक आरोपी को गुरुग्राम पुलिस ने पकड़ा है। इस आरोपी ने साइबर ठगों को अपना बैंक खाता उपलब्ध करवाया था। पिछले साल 18 अगस्त को पुलिस को एक साइबर ठगी की शिकायत मिली थी। इस मामले में पुलिस ने भिवानी के न्यू भारत नगर निवासी पम्मी को गिरफ्तार किया है। उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। शिकायतकर्ता से ठगी गई राशि में से 40 हजार रुपये निजात नामक व्यक्ति के बैंक खाते में जमा हुई थी। निजाम को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिससे पता चला था कि निजाम ने यह बैंक खाता पम्मी को 75 हजार रुपये में बेचा था।

पम्मी ने इस खाते को तीन प्रतिशत कमीशन के आधार पर साइबर ठगों को उपलब्ध करवाया था। इस मामले में अब तक पुलिस 14 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।-

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।