Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsGurugram Police Arrests Cab Driver for Planned Robbery of 2 Lakhs from Scrap Dealer
लूट मामले में कैब चालक गिरफ्तार

लूट मामले में कैब चालक गिरफ्तार

संक्षेप:

शिकंजा:गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम पुलिस ने एक कबाड़ी के साथ लूटपाट की योजनाबद्ध वारदात को सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह आरो

Dec 09, 2025 11:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम पुलिस ने एक कबाड़ी के साथ लूटपाट की योजनाबद्ध वारदात को सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी पेशे से कैब चालक है, जिसने अपने साथी के साथ मिलकर ₹2 लाख की नकदी लूटी थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है। राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस को चार दिसंबर को सूचना मिली थी कि दौलताबाद फ्लाईओवर के पास एक कबाड़ी के साथ मारपीट कर लूट की गई है। दिल्ली में कबाड़ी का काम करने वाले पीड़ित ने बाद में शिकायत दर्ज कराई कि चार दिसंबर की सुबह करीब 7:30 बजे जब वह मानेसर जा रहा था, तब एक अज्ञात कार ने उसका रास्ता रोक लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कार से उतरे दो लड़कों ने उससे मारपीट की और दो लाख की नकदी लूट ली। अपराध शाखा सेक्टर-10 की टीम ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को आरोपी 26 वर्षीय अशोक निवासी सोनीपत, को सेक्टर-10 से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी अशोक ने खुलासा किया कि वह गुरुग्राम में कैब चलाता है। उसने अपने साथी सोनू उर्फ सुल्तान के कहने पर अपनी कार का इस्तेमाल करके लूट की इस वारदात को अंजाम दिया था। लूट के बदले में उसे ₹दस हजार एडवांस में मिले थे। अशोक ने यह भी बताया कि सोनू उर्फ सुल्तान किसी अन्य व्यक्ति के इशारे पर पूरी योजना बना रहा था और लूट की राशि तीनों आरोपियों में बांटी जानी थी। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई कार बरामद कर ली है। आरोपी अशोक को मंगलवार अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपी से फरार साथी सोनू उर्फ सुल्तान और साजिश रचने वाले तीसरे आरोपी के बारे में पूछताछ की जाएगी। अभियोग का अनुसंधान जारी है और पुलिस जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।