चोरी का सामान खरीदने वाला गिरफ्तार
गुरुग्राम पुलिस ने चोरी के सामान खरीदने वाले एक आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार किया है। सुधीर पावर लिमिटेड ने 23 दिसंबर को शिकायत की थी कि उसके कर्मचारियों ने डीजी सेट पार्ट की फर्जी मांग दिखाकर करीब 40 लाख रुपये का गबन किया। अब तक चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और कुलदीप से 10 हजार रुपये बरामद हुए हैं।

गुरुग्राम, दीपक आहूजा। चोरी का सामान खरीदने के एक आरोपी को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गत 23 दिसंबर को सेक्टर-34 स्थित सुधीर पावर लिमिटेड ने थाना सदर में शिकायत दी थी कि इसकी कंपनी के मानेसर डिपो में कार्यरत कर्मचारियों ने डीजी सेट पार्ट की फर्जी मांग दिखाकर बाहर बेच दिया है। करीब 40 लाख रुपये का गबन इन कर्मचारियों ने किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान फरीदाबाद के अमर नगर के अशोक इंक्लेव पार्ट दो निवासी कुलदीप के रूप में हुई है। इसने इस चोरी में शामिल आरोपियों से चोरी का सामान खरीदा था।
इस मामले में अब तक चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। आरोपी से 10 हजार रुपये बरामद हुए हैं।-
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


