बाइक फिसलने से गिरा इनामी बदमाश गिरफ्तार
गुरुग्राम पुलिस ने गोल्फ कोर्स रोड स्थित डीएलएफ फेज-1 के एक मकान पर गोली चलाने के मामले में एक 5000 के इनामी बदमाश प्रवीण को गिरफ्तार किया है। नाकाबंदी के दौरान भागते समय उसका पैर टूट गया। उसके कब्जे से दो पिस्टल और 41 कारतूस बरामद हुए हैं।

गुरुग्राम। गोल्फ कोर्स रोड स्थित डीएलएफ फेज-1 के एक मकान पर गोली चलाने के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने एक पांच हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी नाकाबंदी के दौरान पुलिस को देखकर जब भागने लगा तो बाइक फिसलने से नीचे गिर गया। इस दौरान उसका पैर टूट गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। अपराध शाखा सेक्टर-40 के मुताबिक सोनीपत के गांव सरधाना निवासी 30 वर्षीय प्रवीण उर्फ पिन्ना पर हत्या और शस्त्र अधिनियम के दो मामले पानीपत में और एक मामला दिल्ली में दर्ज है। पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रवीण ने अपने साथी मोहित के साथ मिलकर डीएलएफ फेज-1 की इमारत पर गोली चलाने के लिए हथियार उपलब्ध करवाए थे।मामले
में अब तक गुरुग्राम पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। प्रवीण के कब्जे से दो पिस्टल, 41 कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से मामले की पूछताछ की जा रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


