Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsGurugram Police Arrest Two for Theft and Pickpocketing
जैकेट से मोबाइल और नकदी उड़ाने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

जैकेट से मोबाइल और नकदी उड़ाने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

संक्षेप:

गुरुग्राम पुलिस ने सोहना में जेबतराशी और चोरी के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी किया गया मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Jan 14, 2026 07:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा सोहना ने जेबतराशी और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये की नकदी बरामद कर ली गई है। होटल के पास से की थी चोरी चार दिसंबर 2025 को सोहना स्थित शंभू होटल के पास एक व्यक्ति की जैकेट से अज्ञात बदमाशों ने मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये नकद निकाल लिए थे। पीड़ित की शिकायत पर शहर सोहना थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध शाखा सोहना को जांच सौंपी गई थी।

नूंह के रहने वाले हैं आरोपी अपराध शाखा की टीम ने तकनीकी सहायता और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 13 जनवरी को गुरुग्राम से दो संदिग्धों को काबू किया। आरोपियों की पहचान 35 वर्षीय साहिल निवासी गांव ग्वारका और 25 वर्षीय आकिल निवासी गांव उड़ाका, जिला नूंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया, जिस दौरान उनसे चोरी का सामान बरामद किया गया। पुराना है आपराधिक इतिहास पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। आरोपी साहिल के खिलाफ गुरुग्राम और नूंह में चोरी के दो मामले दर्ज हैं। वहीं, आरोपी आकिल के खिलाफ गुरुग्राम में सरकारी काम में बाधा डालने का एक मामला पहले से ही अंकित है। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद, पुलिस टीम ने बुधवार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया गया है। पुलिस अब इनके अन्य साथियों और अन्य संभावित वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;