कंपनी का डाटा बेचने में मैनेजर समेत दो गिरफ्तार

कंपनी का डाटा बेचने में मैनेजर समेत दो गिरफ्तार

संक्षेप:

शिकंजा:गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। पुरानी गाड़ियों के व्यवसाय से जुड़ी प्रमुख कंपनी के गोपनीय डाटा को चुराने और उसे मोटी कीमत पर बेचने के मामले में ग

Dec 12, 2025 06:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। पुरानी गाड़ियों के कारोबार से जुड़ी प्रमुख कंपनी के गोपनीय डाटा को चुराने और उसे मोटी कीमत पर बेचने के मामले में कंपनी के मैनेजर समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। इस डाटा चोरी की घटना ने कॉरपोरेट जगत में हलचल मचा दी है। यह पूरा मामला तब सामने आया जब स्पिनी कंपनी के प्रतिनिधि ने सदर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कंपनी ने बताया कि उनके मैनेजर शिवांग सिंह निवासी डीएलएफ फेज-दो तीन दिन की छुट्टी पर कंपनी का लैपटॉप अपने साथ लेकर गए थे। कंपनी का आरोप है कि इसी दौरान शिवांग ने अपने साथी कपिल राठौर निवासी बलदेव नगर की मदद से कंपनी और ग्राहकों का गोपनीय डाटा चोरी कर लिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

थाना सदर प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने शिवांग सिंह और कपिल राठौर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में मैनेजर ने स्वीकार किया कि लैपटॉप में मौजूद संवेदनशील डाटा अपने साथी कपिल राठौर को मात्र ₹28 हजार में बेचा था। जांच में पता चला कि आरोपी कपिल राठौर ने इस चुराए गए डाटा को आगे किसी तीसरे व्यक्ति को ₹70 हजार में बेच दिया। कपिल की दूसरे कंपनी में कार्यरत है। थाना प्रभारी ने बताया दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें आगे की पूछताछ के लिए दो दिन की रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब उस तीसरे व्यक्ति की तलाश कर रही है। रिमांड के दौरान डाटा बेचने और खरीदने वाले अन्य लोगों के नेटवर्क के बारे में भी गहनता से पूछताछ की जाएगी।