Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsGurugram Police Arrest Two for Illegal Drug Trafficking Seize 1 2 Kg of Ganja
पालम विहार में  1.22 किलो अवैध गांजा जब्त

पालम विहार में 1.22 किलो अवैध गांजा जब्त

संक्षेप: गुरुग्राम में अपराध शाखा ने पालम विहार इलाके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 1 किलो 220 ग्राम अवैध गाँजा बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान अंकित और गौरव के रूप में की है। दोनों ने यह गाँजा दिल्ली से दस हजार रुपये में खरीदा था और इसे बेचने की योजना बना रहे थे।

Tue, 4 Nov 2025 06:56 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। अपराध शाखा सिकंदरपुर टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पालम विहार इलाके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के कब्जे से कुल एक किलो 220 ग्राम अवैध गाँजा बरामद किया गया है। साथ ही, तस्करी में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी भी जब्त की गई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति पालम विहार क्षेत्र में अवैध गांजा बेचने के लिए घूम रहे हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, अपराध शाखा सिकंदरपुर की टीम ने सी ब्लॉक पालम विहार के नजदीक घेराबंदी कर दोनों व्यक्तियों को काबू कर लिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित निवासी जयनगर, जिला बलिया (उत्तर प्रदेश) और गौरव रस्तोगी निवासी जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। दिल्ली से दस हजार में खरीदा था गाँजा पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए। दोनों आरोपियों ने बताया कि वे गुरुग्राम में दिहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं और स्वयं भी नशे के आदी हैं। पूछताछ में यह ज्ञात हुआ कि उन्होंने बरामद किया गया अवैध गाँजा दिल्ली से एक अज्ञात व्यक्ति से दस हजार रुपये में खरीदा था। वे इसे छोटी-छोटी मात्रा में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे। बरामदगी के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना पालम विहार, गुरुग्राम में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया है।