खाने में जहर देकर घर साफ करने वाला पांच हजारी इनामी कुक गिरफ्तार, नेपाल भाग गया था आरोपी

Jan 08, 2026 10:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-10 ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पिछले दो साल से फरार चल रहे नेपाल मूल के शातिर

खाने में जहर देकर घर साफ करने वाला पांच हजारी इनामी कुक गिरफ्तार, नेपाल भाग गया था आरोपी

गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-10 ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पिछले दो साल से फरार चल रहे नेपाल मूल के शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर साल 2023 में एक घर से नकदी, लग्जरी घड़ियां और ज्वेलरी चोरी की थी। आरोपी पर पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया वारदात को अंजाम अक्टूबर 2023 को डीएलएफ फेज-1 निवासी एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ जयपुर गया हुआ था। पीछे घर पर उसके बुजुर्ग माता-पिता मौजूद थे। घर में सहायक (कुक) के रूप में काम करने वाले आरोपी वीरेंद्र शर्की ने अपने साथियों (शंकर, यशोदा और अमर) के साथ मिलकर एक खौफनाक साजिश रची।

उन्होंने बुजुर्गों के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया और उनके बेहोश होते ही अलमारी के ताले तोड़कर सारा कीमती सामान समेट लिया। मालिक की ही गाड़ी लेकर हुआ था फरार हैरतअंगेज बात यह है कि चोरी करने के बाद आरोपी सामान को शिकायतकर्ता की ही गाड़ी में भरकर ले गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कुछ दूरी पर गाड़ी को लावारिस हालत में छोड़ दिया और सारा सामान लेकर नेपाल भाग गया। आरोपी के हिस्से में चोरी के पांच लाख रुपये नकद, एक इंपोर्टेड घड़ी और भारी मात्रा में ज्वेलरी आई थी। कापसहेड़ा बॉर्डर से दबोचा गया आरोपी क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि आरोपी 32 वर्षीय वीरेंद्र शर्की जो नेपाल के जिला कैलाली का निवासी है, वापस इलाके में सक्रिय है। पुलिस टीम ने जाल बिछाकर बुधवार को दिल्ली के कापसहेड़ा बॉर्डर से काबू कर लिया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वीरेंद्र पर पहले भी दिल्ली और पंजाब में चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। पांच दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से चोरी किए गए सामान की बरामदगी करेगी और उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ करेगी। इस मामले में अब तक वीरेंद्र सहित कुल तीन आरोपियों (शंकर, अमर और वीरेंद्र) की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।