Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsGurugram Police Arrest Notorious Criminals in Illegal Arms Trade Operation
कट्टे और जिंदा कारतूस के साथ दो कुख्यात अपराधियों को दबोचा

कट्टे और जिंदा कारतूस के साथ दो कुख्यात अपराधियों को दबोचा

संक्षेप:

गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा ने अवैध हथियारों के नेटवर्क पर बड़ी सफलता पाई है। टीम ने 38 वर्षीय आजाद को एक देशी कट्टा और कारतूस के साथ पकड़ा। उसके बाद मुख्य आरोपी बीर सिंह को भी गिरफ्तार किया गया, जिसने आजाद को हथियार मुहैया कराया था। दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड गंभीर है।

Nov 20, 2025 09:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) सोहना को अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले नेटवर्क पर बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्राइम ब्रांच की टीम ने दो कुख्यात आरोपियों को काबू किया है, जिनके कब्जे से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। बुधवार को अपराध शाखा सोहना की टीम ने मुंबई हाईवे एक्सप्रेस सोहना-बल्लभगढ़ रोड के नजदीक से एक व्यक्ति को अवैध हथियार सहित पकड़ा। उसकी पहचान 38 वर्षीय आजाद निवासी चिली पलवल के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से अवैध कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद होने के बाद उसके खिलाफ पुलिस थाना सदर सोहना में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हथियार सप्लाई करने वाला आरोपी भी काबू अपराध शाखा सोहना की टीम ने गिरफ्तार आरोपी आजाद को अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। इस आरोपी की पहचान बीर सिंह उर्फ काला निवासी रिठौज के रूप में हुई। सोहना बस स्टैंड से काबू किया गया। पुलिस पूछताछ में बीर सिंह ने स्वीकार किया कि उसने ही आजाद सिंह को यह अवैध हथियार मुहैया कराया था। कुख्यात अपराधी हैं दोनों आरोपी आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच से पता चला है कि दोनों ही कुख्यात अपराधी हैं। आजा पर पहले से ही चोरी, शस्त्र अधिनियम के तहत भगौड़ा होने सहित कुल 08 अभियोग जिला फरीदाबाद में अंकित हैं। बीर सिंह उर्फ काला पर गुरुग्राम और दिल्ली के विभिन्न थानों में पहले से ही कुल 09 अभियोग दर्ज हैं।