पांच साल से फरार बदमाश गिरफ्तार,दस मामले हैं दर्ज
गुरुग्राम पुलिस ने एक शातिर अपराधी रोहित उर्फ लांडा को गिरफ्तार किया है, जो पिछले पांच वर्षों से डकैती और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में फरार था। उसके खिलाफ दिल्ली, गुरुग्राम, झज्जर और रेवाड़ी में करीब दस आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुग्राम पुलिस पांच वर्षों से डकैती की योजना बनाने और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में फरार चल रहे एक उद्धघोषित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी रोहित उर्फ लांडा शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ दिल्ली, गुरुग्राम, झज्जर और रेवाड़ी में करीब दस आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। डीसीपी मानेसर दीपक कुमार के मार्गदर्शन और बार गुर्जर चौकी इंचार्ज उप-निरीक्षक जितेंद्र के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने शनिवार को सटीक सूचना के आधार पर छापेमारी की। मुख्य सिपाही भीम, सतेंद्र और सिपाही नरेंद्र व अमित की टीम ने जाल बिछाकर रोहित उर्फ लांडा को गुरुग्राम क्षेत्र से ही काबू किया।
आरोपी बोहड़ा खुर्द (बिलासपुर) का रहने वाला है और साल 2019 से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था। डकैती की योजना से शुरू हुआ था पुलिस पीछा साल 2019 में खेड़की दौला थाना पुलिस ने डकैती की योजना बनाने के आरोप में केस दर्ज किया था। इस मामले में रोहित लगातार फरार चल रहा था। बार-बार समन और वारंट जारी होने के बावजूद अदालत में पेश न होने पर न्यायालय ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। इसके बाद साल 2021 में शिवाजी नगर थाने में उसके खिलाफ एक और मामला दर्ज कराया गया था। चार जिलों की पुलिस के लिए बना था सिरदर्द रोहित उर्फ लांडा का आपराधिक रिकॉर्ड बेहद चौंकाने वाला है। उस पर दर्ज 10 मुकदमों की सूची उसकी संलिप्तता की गंभीरता को दर्शाती है: दिल्ली स्पेशल सेल: पुलिस टीम पर हमला और हत्या के प्रयास (धारा 307) का मामला। झज्जर: हत्या, आर्म्स एक्ट और जेल नियमों के उल्लंघन (प्रिजनर्स एक्ट) के तीन मामले। रेवाड़ी: हत्या और साजिश रचने का संगीन मामला। गुरुग्राम: डकैती की योजना, अवैध हथियार रखने और मारपीट के कई मामले। न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, आरोपी ने फरारी के दौरान अपनी पहचान छिपाकर कई ठिकानों पर शरण ली थी। गिरफ्तारी के बाद उसे संबंधित धाराओं के तहत अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी से इलाके में डकैती और अन्य संगीन वारदातों पर अंकुश लगेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




