फल व्यापारी की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

गुरुग्राम, दीपक आहूजा। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित खांडसा मंडी में फल व्यापारी की सुआ मारकर

फल व्यापारी की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम, दीपक आहूजा। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित खांडसा मंडी में फल व्यापारी की सुआ मारकर हत्या करने के मुख्य आरोपी को गुरुग्राम पुलिस ने सोनीपत से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर जुआ अधिनियम के दो मामले पहले से दर्ज हैं। आरोपी से हत्या में इस्तेमाल सुआ बरामद करने के लिए पूछताछ की जा रही है।

हत्या की घटना

गत 24 मई की सुबह करीब साढ़े पांच बजे खांडसा मंडी में मदनपुरी निवासी भारत भूषण वलेचा की पार्किंग विवाद में सुआ मारकर हत्या कर दी गई थी। यह सुआ उनके सीने में मारा गया था, जिससे दिल में छेद हो गया था। थाना शिवाजी नगर में मृतक के परिजनों ने शिकायत दी थी कि फलों से भरा ट्रक इस कारोबारी की दुकान पर आया था। फल उतारने को लेकर पड़ोस की दुकान के मालिक जय भगवान उर्फ सीटू से उसकी कहासुनी हो गई थी। जय भगवान ने यह दुकान राहुल नामक व्यक्ति को किराये पर दी हुई है। राहुल ने जय भगवान को कॉल करके बुलाया था। यह झगड़ा करने की नीयत से खांडसा मंडी में पहुंचा था।

खूनी संघर्ष

जय भगवान ने आते ही भारत भूषण के साथ गाली-गलोज और मारपीट शुरू कर दी। बाद में यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। जय भगवान ने सुआ उठाकर भारत भूषण के सीने में कई बार मार दिया। सुएं का एक वार भारत भूषण के दिल में लगा, जिससे छेद हो गया। उन्हें तुरंत अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद 49 वर्षीय जय भगवान मौके से भाग गया।

आरोपी की गिरफ्तारी

दो दिन के रिमांड पर लिया

मामले की जांच अपराध शाखा, सेक्टर-40 को सौंपी गई। पुलिस ने हीरा नगर निवासी जय भगवान को सोनीपत से गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने गुस्से में आकर इस वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी पर गुरुग्राम में दो मामले पहले से दर्ज हैं। आरोपी से अभी सुआ बरामद नहीं किया है। पुलिस उसकी बरामदगी के लिए आरोपी से पूछताछ कर रही है।

-

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गुरुग्राम पुलिस ने किस आरोपी को गिरफ्तार किया?
गुरुग्राम पुलिस ने खांडसा मंडी में फल व्यापारी की हत्या के मुख्य आरोपी जय भगवान को गिरफ्तार किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।