Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsGurugram Police Arrest Hit-and-Run Truck Driver in Death of Constable Lokesh
सिपाही को टक्कर मारने वाला कैंटर चालक गिरफ्तार

सिपाही को टक्कर मारने वाला कैंटर चालक गिरफ्तार

संक्षेप:

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सरहोल टोल के पास सरकारी गाड़ी के चालक सिपाही लोकेश को टक्कर मारकर फरार होने

Nov 28, 2025 11:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सरहोल टोल के पास सरकारी गाड़ी के चालक सिपाही लोकेश को टक्कर मारकर फरार होने वाले आरोपी कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। अपराध शाखा पालम विहार की पुलिस टीम ने वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल किए गए कैंटर को भी आरोपी के कब्जे से बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार 25 नवंबर की रात करीब दो बजे सरहोल टोल के नजदीक हुई थी। ड्यूटी पर तैनात सिपाही लोकेश अपनी सरकारी गाड़ी (बोलेरो) से नीचे उतरकर पेशाब करने जा रहे थे। इसी दौरान, एक अज्ञात ट्रक चालक तेज गति और लापरवाही से अपना वाहन चलाकर आया और सिपाही लोकेश को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस संबंध में पुलिस थाना सेक्टर-17/18 में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग (मुकदमा) अंकित किया गया था। अपराध शाखा पालम विहार गुरुग्राम की पुलिस टीम ने तकनीक के आधार पर त्वरित कार्यवाही की। गुरुवार को आरोपी चालक को पालम विहार गुरुग्राम से काबू कर लिया। आरोपी की पहचान 34 वर्षीय निवासी गांव गद्रीयनपुरवा, जिला गौंडा (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी पवन कुमार ने बताया कि वह कैंटर चलाने का काम करता है और घटना की रात वह भिवाड़ी (राजस्थान) से कैंटर में सामान भरकर गाजियाबाद (उत्तर-प्रदेश) जा रहा था। इसी दौरान उसकी गाड़ी से यह दुर्घटना हुई। पुलिस टीम ने वारदात में प्रयोग किए गए आईसर कैंटर को आरोपी के कब्जे से बरामद कर लिया है।