
शादी समारोह से कार और पर्स चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार,1.2 लाख की कार बरामद
गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसने भीड़ भरे शादी समारोह से चाबी चुराकर कार चोरी की वारदात को अंजाम
गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसने भीड़ भरे शादी समारोह से चाबी चुराकर कार चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के पास से नगदी और चोरी हुई कार को पहले ही बरामद कर लिया है। दो नंवबर को सेक्टर-53 पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें पीड़ित ने बताया कि वह एक नवंबर को सेक्टर-52 के नजदीक एक शादी में आया था। शादी में अधिक भीड़ का फायदा उठाकर किसी ने उसकी जेब से पर्स और कार की चाबी निकाल ली। जब वह बाहर आया तो उसकी कार भी गायब मिली।
आरोपी गिरफ्तार मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध शाखा सेक्टर-39 और सेक्टर-53 पुलिस स्टेशन की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 12 नवंबर को 37 वर्षीय संदीप निवासी हाथरस (उत्तर प्रदेश) को कटारिया चौक, गुरुग्राम से काबू किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी संदीप ने खुलासा किया कि वह अपने एक साथी के साथ शादी में गया था। उन्हें कहीं जाने के लिए गाड़ी की आवश्यकता थी, इसलिए उन्होंने भीड़ का फायदा उठाया और पीड़ित की जेब से पर्स और कार की चाबी निकालकर उसकी कार चोरी कर ली। बरामदगी और आगे की कार्रवाई पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से चोरी हुए पर्स से ₹1,200 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस टीम द्वारा चोरी हुई कार को पहले ही बरामद कर लिया गया था। पुलिस ने आरोपी को बुधवार कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस अभियोग में अब तक कुल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




