
7वीं राज्य जू जित्सू चैंपियनशिप में गुरुग्राम को 46 पदक मिले
-गुरुग्राम जिले करीब 62 छात्र-छात्राएं शामिल होकर पदक जीता है -इसमें अकादेमी से लेकर स्कूल की टीमें जू जित्सू चैंपियनशिप पहुंची -प्रथम-द्वितीय खिलाड़ी
गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। झज्जर में आयोजित 7वीं राज्य जू जित्सू चैंपियनशिप में गुरुग्राम के खिलाड़ियों ने 46 पदक जीते। इसमें 28 स्वर्ण, नौ रजत और नौ कांस्य पदक शामिल हैं। इसमें अजीत स्टेडियम से लेकर स्कूल की टीमें के 62 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए जू जित्सू चैंपियनशिप में पदक की झड़ी लगाकर जिले का नाम रोशन किया। ये रहे प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी: 9 नवंबर को मिनी स्टेडियम बुपनिया झज्जर में 7वीं राज्य जू जित्सू चैंपियनशिप में आयोजित की गई। गुरुग्राम से 62 छात्रों ने भाग लिया था। इसमें रोटरी पब्लिक स्कूल, गुड़गांव जूडो अकादेमी, सूरज पब्लिक स्कूल, अजीत स्टेडियम, राव नवल सिंह स्पोर्ट्स क्लब की टीम के बच्चों ने भाग लिया।

इसमें नव्या दो स्वर्ण, अथर्वा एक स्वर्ण, एक रजत, काव्या एक स्वर्ण, एक रजत, शिवम एक कांस्य, एक स्वर्ण, माही कौशिक को दो स्वर्ण पदक मिले। इसी तरह गौतम को एक स्वर्ण, ध्रुविका एक रजत, एक कांस्य, नकक्ष एक कांस्य, एक स्वर्ण, आकर्षित एक स्वर्ण, खनक एक रजत, एक कांस्य, देवांश शर्मा एक स्वर्ण पदक, अवनि चौधरी रजत व फाइटिंग में स्वर्ण पदक, आशीष चौधरी को स्वर्ण पदक व फाइटिंग में स्वर्ण पदक, वीर को स्वर्ण, वेदांत एक स्वर्ण और एक रजत, देव गंडास को रजत, हिमांशु-भूरा एक स्वर्ण, काविश- एक रजत, एक स्वर्ण, अंश दो स्वर्ण, तरुण एक रजत,एक स्वर्ण, गुणी एक स्वर्ण, ध्रुव एक स्वर्ण, आदर्श एक स्वर्ण, विनीत एक स्वर्ण, सकाशम एक स्वर्ण, माही झांगू एक स्वर्ण, एकांश को स्वर्ण, गुनगुन को स्वर्ण, राधिका को स्वर्ण, तनिष्क को चांदी, मुकुल को चांदी, कोमल को कांस्य, निखिल को कांस्य पदक मिला। प्रथम-द्वितीय विजेता खिलाड़ी हल्द्वानी में खेलेंगे: गुरुग्राम टीम कोच दीपिका मान और टीम मैनेजर दीपक ने बताया कि प्रथम और द्वितीय स्थान स्थान पर आने वाले सभी खिलाड़ी 19 से 23 दिसंबर जक को हल्द्वानी में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इन खिलाड़ियों को एक सप्ताह तक प्रशिक्षित किया जाएगा। विजेता खिलाड़ियों का सम्मान कर हौसला बढ़ाएंगे: गुरुग्राम जूडो एसोसिएशन के सचिव व पूर्व कोच महेंद्र सिंह ने कहा कि विजेता खिलाड़ियों को एसोसिएशन की ओर से सम्मानित किया जाएगा। जिस खिलाड़ियों ने स्पर्धा में हिस्सा लेकर प्रर्दशन किया। ऐसे में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए सम्मानित किया जाएगा। गुरुग्राम जिले करीब 62 छात्र-छात्राएं शामिल होकर पदक जीता अकादमी से लेकर स्कूल की टीमें जू जित्सू चैंपियनशिप में पहुंची प्रथम-द्वितीय खिलाड़ी 19 से 23 दिसंबर को हल्द्वानी में आयोजित स्पर्धा में भाग लेंगे

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


