Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsGurugram Municipal Corporation Takes Strict Action Against Illegal Constructions
एक बिल्डिंग तोड़ी, 10 गलियों के रैंप हटाए

एक बिल्डिंग तोड़ी, 10 गलियों के रैंप हटाए

संक्षेप:

गुरुग्राम नगर निगम ने अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए ज्योति पार्क में एक बड़ी इमारत को तोड़ा और उसे सील कर दिया। इसके साथ ही, शिवपुरी, ज्योति पार्क और बलदेव नगर की करीब 10 गलियों में बने...

Sep 17, 2025 05:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। गुरुग्राम नगर निगम ने अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक बड़ी इमारत में तोड़फोड़ की। यह कार्रवाई निगम की जोन-2 प्रवर्तन टीम द्वारा की गई। टीम ने ज्योति पार्क में एक अवैध बिल्डिंग को तोड़ने के साथ ही उसे सील भी कर दिया। इसके अलावा, निगम ने शिवपुरी, ज्योति पार्क और बलदेव नगर की करीब 10 गलियों में बने अवैध रैंप भी हटा दिए। इन रैंपों से न केवल सड़क पर बाधा आ रही थी, बल्कि ये अवैध कब्जे का भी हिस्सा थे। यह कार्रवाई सहायक अभियंता यतेन्द्र तंवर और कनिष्ठ अभियंता प्रदीप वर्मा की देखरेख में पुलिस बल की मदद से पूरी की गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने साफ किया है कि शहर में बिना अनुमति बनाए गए निर्माणों और सड़कों पर अवैध कब्जों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा, क्योंकि ऐसी चीजें लोगों के आवागमन में बाधा डालती हैं।