
लावारिस कुत्तों का नसबंदी और टीकाकरण शुरू होगा
गुरुग्राम नगर निगम जल्द लावारिस कुत्तों के नसबंदी एवं टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेगा। यह अभियान 28 नवंबर, 2027 तक चलेगा, जिसमें 700 रुपये नसबंदी और 250 रुपये टीकाकरण शुल्क दिया जाएगा। आयुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि यह अभियान पशु कल्याण, सार्वजनिक सुरक्षा और स्वास्थ्य को एकसाथ बढ़ावा देगा।
गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। गुरुग्राम नगर निगम की तरफ से लावारिस कुत्तों का नसबंदी एवं टीकाकरण अभियान जल्द शुरू किया जाएगा। एनीमल बर्थ कंट्रोल के तहत इसको लेकर दो साल के लिए मां बगलामुखी सेवा समिति, जबलपुर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह अभियान शनिवार से शुरू हो जाएगा। 28 नवंबर, 2027 तक यह समिति लावारिस कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण करेगी। इस समिति को कुत्ता नसबंदी की एवज में 700 रुपये और टीकाकरण शुल्क 250 रुपये दिया जाएगा। इससे शहर में कुत्तों की आबादी को वैज्ञानिक और मानवीय तरीके से नियंत्रित किया जा सकेगा। प्रत्येक कुत्ते को समय पर रेबिज रोधी टीका लगाकर संक्रमण का खतरा कम किया जाएगा।

नगर निगम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि इस व्यापक अभियान के माध्यम से पशु कल्याण को बढ़ावा मिलेगा। लावारिस कुत्तों की संख्या नियंत्रित होगी। लोगों को सुरक्षित माहौल प्राप्त होगा। उन्होंने नागरिकों से सहयोग की अपील की, जिससे शहर को सुरक्षित, स्वच्छ और स्वास्थ्य-अनुकूल के रूप में विकसित किया जा सके। उन्होंने कहा कि कुत्तों की बढ़ती संख्या और रेबीज के खतरे को देखते हुए यह अभियान अत्यंत आवश्यक था। उनका उद्देश्य शहर में पशु कल्याण, सार्वजनिक सुरक्षा और स्वास्थ्य तीनों को एकसाथ लेकर चलना है। व्यापक नसबंदी और टीकाकरण से न केवल कुत्तों की अनियंत्रित बढ़ोतरी रुकेगी, बल्कि रेबीज जैसी खतरनाक बीमारी से भी प्रभावी सुरक्षा मिलेगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




