Gurgaon News: निगम कर्मचारी बिना अनुमति स्टेशन छोड़ने पर कार्रवाई होगी

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

Gurgaon News: -निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने जारी किए आदेश गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने निगम की प्रशासनिक कार्यप्रणाली क

Gurgaon News: निगम कर्मचारी बिना अनुमति स्टेशन छोड़ने पर कार्रवाई होगी

Gurgaon News: गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने निगम की प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक अनुशासित, जवाबदेह और प्रभावी बनाने के लिए सख्त आदेश जारी किए हैं। अब नगर निगम का कोई भी अधिकारी, कर्मचारी अथवा इंजीनियर, सक्षम प्राधिकारी की बिना अनुमति स्टेशन नहीं छोड़ सकेगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। आदेश में कहा गया है कि अगर कोई अधिकारी, कर्मचारी और इंजीनियर बिना पूर्व सूचना दिए अथवा सक्षम प्राधिकारी से अनुमति प्राप्त किए बिना स्टेशन छोड़ते है, तो इससे नगर निगम की सुचारु कार्यप्रणाली प्रभावित हो सकती है। इसे गंभीरता से लेते हुए निगमायुक्त ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि कोई भी अधिकारी, कर्मचारी या इंजीनियर पूर्व अनुमति के बिना स्टेशन नहीं छोड़ेगा।मानसून

में अधिकारियों की उपलब्धता जरुरी:मानसून के दौरान शहर में जलनिकासी, सफाई व्यवस्था, सीवर प्रबंधन, सड़क रखरखाव तथा अन्य नागरिक सेवाओं से जुड़े कार्यों की लगातार निगरानी आवश्यक होती है। बारिश के दौरान किसी भी स्थान पर उत्पन्न होने वाली समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों और फील्ड टीमों की तत्काल उपलब्धता महत्वपूर्ण है। ऐसे में अधिकारियों व संबंधित कर्मचारियों की उपलब्धता से फील्ड टीमों के साथ बेहतर निर्णय करने में मदद मिलेगी।---------अमर मौर्य

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।