Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsGurugram Municipal Corporation Intensifies Action Against Property Tax Defaulters
संपत्ति कर न भरने पर सरस्वती एन्क्लेव में दो इमारतें सील

संपत्ति कर न भरने पर सरस्वती एन्क्लेव में दो इमारतें सील

संक्षेप:

गुरुग्राम नगर निगम ने संपत्ति कर जमा न करने वाले डिफॉल्टरों के खिलाफ अभियान को तेज कर दिया है। जोन-एक के सरस्वती एन्क्लेव में दो भवनों को सील किया गया, जिन पर 43 लाख रुपये से अधिक का टैक्स बकाया था। निगम ने 33 अन्य संपत्तियों की पहचान की है, जिन पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Jan 02, 2026 10:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। नगर निगम गुरुग्राम ने संपत्ति कर जमा न करने वाले डिफॉल्टरों के खिलाफ अपना अभियान और तेज कर दिया है। शुक्रवार को निगम की टीम ने जोन-एक के अंतर्गत आने वाले सरस्वती एन्क्लेव में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो भवनों को सील कर दिया। इन दोनों संपत्तियों पर कुल मिलाकर 43 लाख रुपये से अधिक का टैक्स बकाया था। लाखों का बकाया, नोटिस के बाद भी नहीं जागे मालिक निगम अधिकारियों के अनुसार, सील की गई पहली प्रॉपर्टी पर 20 लाख 88 हजार 230 रुपये और दूसरी पर 22 लाख 25 हजार 414 रुपये का टैक्स बकाया था। बार-बार नोटिस जारी किए जाने और निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी मालिकों ने भुगतान नहीं किया, जिसके चलते नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई की गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

33 अन्य संपत्तियों पर भी जल्द लटकेगा ताला नगर निगम की सख्ती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले महज 15 दिनों के भीतर जोन-1 में 28 संपत्तियों को सील किया जा चुका है। निगम ने अब 33 ऐसी और संपत्तियों की पहचान की है, जिनके मालिकों ने टैक्स नहीं भरा है। इन पर भी अगले कुछ दिनों में सीलिंग की गाज गिरना तय है। कुछ ने जताई आपत्ति, कुछ ने भरा टैक्स निगम की इस जीरो टॉलरेंस नीति का असर भी दिखने लगा है। कार्रवाई के डर से दो प्रॉपर्टी मालिकों ने तुरंत अपना बकाया टैक्स जमा करवा दिया। वहीं 11 अन्य मालिकों ने अपने डेटा में सुधार के लिए आपत्तियां दर्ज कराई हैं, जिनका निगम प्रशासन द्वारा मिलान किया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने स्पष्ट संदेश दिया है कि प्रॉपर्टी टैक्स ही शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं का मुख्य आधार है। उन्होंने कहा कि बकायेदारों के खिलाफ यह अभियान थमने वाला नहीं है। उन्होंने सभी शहरवासियों से अपील की है कि वे सीलिंग की अप्रिय कार्रवाई से बचने के लिए समय पर अपने टैक्स का भुगतान करें।