75 करोड़ से धूल मुक्त होंगी मानेसर की सड़कें
गुरुग्राम में नगर निगम मानेसर ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की हिदायतों के अनुसार 36 मुख्य सड़कों को धूल मुक्त करने की कार्यवाही शुरू की है। इस परियोजना पर 75 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इंजीनियरिंग विंग द्वारा शोधित पानी का छिड़काव, एंटी स्मॉग गन और मैकेनिकल स्वीपिंग का उपयोग किया जा रहा है।

गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की हिदायतों के बाद नगर निगम मानेसर ने पर्यावरण सुधार और सड़कों को धूल मुक्त बनाने की दिशा में बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत निगम क्षेत्र की 36 मुख्य सड़कों को करीब 75 करोड़ रुपये की लागत से धूल मुक्त बनाया जा रहा है। इन सड़कों का सीएक्यूएम के नियमों के अनुसार कंप्लीट 'राइट ऑफ वे तैयार किया जा रहा है। निगम की दोनों डिवीजन में एक-एक सड़क का निर्माण कार्य पूरा भी कर लिया गया है, जबकि अन्य सड़कों पर काम तेजी से जारी है। निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने बताया कि सर्वे के आधार पर पीडब्ल्यूडी की ऐसी 36 सड़कों को चिन्हित किया गया है, जहां धूल उड़ने की समस्या सबसे ज्यादा थी।
सड़कों को धूल मुक्त बनाने के लिए इंजीनियरिंग विंग द्वारा नियमित रूप से एसटीपी के शोधित (ट्रीटेड) पानी का छिड़काव किया जा रहा है। पेड़ों की सफाई के लिए एंटी स्मॉग गन और सड़कों के लिए रात में मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनें चलाई जा रही हैं। इसके साथ ही, आईएमटी क्षेत्र की सफाई के लिए एचएसआईआईडीसी को सेंट्रल वर्ज और फुटपाथों की नियमित सफाई के निर्देश दिए गए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


