सफाई व्यवस्था पर निगम का सख्त पहरा, कर्मचारियों को मिली कड़ी चेतावनी
- संयुक्त आयुक्त डॉ. जयवीर यादव ने लापरवाही पर जताई नाराजगी, वरिष्ठ अधिकारियों के फोन न उठाने पर लगाई फटकार

गुरुग्राम। शहर के जोन-3 इलाके में सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम ने अब सख्त रुख अपना लिया है। निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. जयवीर यादव ने स्पेशल सैनिटेशन फोर्स (एसएसएफ) के कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी जताते हुए उन्हें कड़े निर्देश जारी किए हैं। अपने कार्यालय में आयोजित एक अहम बैठक के दौरान संयुक्त आयुक्त ने दो टूक शब्दों में स्पष्ट कर दिया है कि ड्यूटी के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही अब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो कर्मचारी काम में ढिलाई बरतेंगे, उनके खिलाफ तुरंत सख्त प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए व्हाट्सएप पर फोटो भेजना अनिवार्यकर्मचारियों की जवाबदेही तय करने और काम में पारदर्शिता लाने के लिए अब नई और सख्त रिपोर्टिंग व्यवस्था लागू की गई है। संयुक्त आयुक्त ने सभी एसएसएफ कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे ड्यूटी पर पहुंचते ही अपनी टीम के साथ जीपीएस वाली फोटो और वर्तमान लोकेशन व्हाट्सएप ग्रुप में अनिवार्य रूप से साझा करें। इसके साथ ही, दिनभर की कार्रवाई के दौरान समय-समय पर कार्यों की फोटो और अपडेट भेजना भी जरूरी किया गया है, ताकि कंट्रोल रूम से कार्यों की रियल टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


