Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsGurugram Municipal Corporation Implements Strict Measures for Sewer Desilting Campaign to Ensure Cleanliness and Safety
सीवर की गाद निकाली तो तुरंत हटाना होगा मलबा

सीवर की गाद निकाली तो तुरंत हटाना होगा मलबा

संक्षेप:

- निगम आयुक्त के सख्त निर्देश, डीसिल्टिंग के बाद सड़कों और नालों से अस्थायी अवरोध हटाना अनिवार्य, बहाली में देरी पर लगेगा भारी जुर्माना

Dec 31, 2025 10:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। शहर की जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए चलाए जा रहे सीवर डीसिल्टिंग (गाद निकालने) अभियान के दौरान होने वाली लापरवाही पर नगर निगम गुरुग्राम ने कड़ा रुख अपनाया है। अक्सर देखा जाता है कि सीवर की सफाई के बाद मिट्टी, गाद और मलबे को सड़कों या नालों के किनारे ही छोड़ दिया जाता है, जिससे न केवल गंदगी फैलती है बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। इसी को देखते हुए निगम आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि काम पूरा होते ही सभी अस्थायी अवरोधों और अवशेषों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

निगम द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, डीसिल्टिंग कार्य के दौरान यदि सड़कों पर कोई ब्लॉकेज बनाया गया है, नाली ढकी गई है या बैरिकेड्स लगाए गए हैं, तो उन्हें उसी दिन हटाकर जगह को पूर्व स्थिति में लाना अनिवार्य होगा। ठेकेदार और फील्ड स्टाफ को यह सुनिश्चित करना होगा कि सड़क की सतह समतल हो और नालियां पूरी तरह साफ हों। कार्य समाप्ति के बाद मलबे को सड़कों पर छोड़ना अब नियमों का उल्लंघन माना जाएगा। लापरवाही पर रुकेगा भुगतान और होगी विभागीय कार्रवाई निगम ने साफ कर दिया है कि अस्थायी अवरोध हटाने में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी ठेकेदारों पर न केवल भारी आर्थिक जुर्माना लगाया जाएगा, बल्कि उनका भुगतान भी रोका जा सकता है। यदि किसी क्षेत्र में लापरवाही पाई जाती है, तो न केवल एजेंसी बल्कि संबंधित फील्ड स्टाफ और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। संबंधित इंजीनियरों को नियमित निरीक्षण कर इस संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है। नागरिकों की सुरक्षा और सुगम यातायात प्राथमिकता निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि सीवर डीसिल्टिंग का मुख्य उद्देश्य शहर में जलभराव की समस्या को खत्म करना है। उन्होंने कहा कि विकास और रखरखाव के कार्यों के कारण आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। सीवर सफाई के बाद छोड़ी गई गाद सूखकर धूल बन जाती है और ट्रैफिक जाम का कारण भी बनती है। हमारा लक्ष्य नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ वातावरण और सुगम यातायात प्रदान करना है। नगर निगम के इस सख्त कदम से उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में शहर की सड़कों पर सीवर सफाई के बाद लगने वाले मलबे के ढेरों से जनता को निजात मिलेगी।