Gurugram Municipal Corporation Enforces Strict Cleanliness Measures with Heavy Fines सफाई में लापरवाही पर एजेंसी पर दो लाख का जुर्माना, Gurgaon Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsGurugram Municipal Corporation Enforces Strict Cleanliness Measures with Heavy Fines

सफाई में लापरवाही पर एजेंसी पर दो लाख का जुर्माना

गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। गुरुग्राम नगर निगम ने शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपना लिया है। शुक्रवार को वार्ड नंबर एक के निरीक्षण के दौरान

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांवFri, 29 Aug 2025 06:55 PM
share Share
Follow Us on
सफाई में लापरवाही पर एजेंसी पर दो लाख का जुर्माना

गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। गुरुग्राम नगर निगम ने शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। शुक्रवार को वार्ड नंबर एक के निरीक्षण के दौरान सफाई में कमी पाए जाने पर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने संजय एंड कंपनी नामक सफाई एजेंसी पर दो लाख का जुर्माना लगाया। निगम आयुक्त ने अतिरिक्त निगमायुक्त रविंद्र यादव, पार्षद सुंदर सिंह और स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर नाथुपुर गांव और उसके आसपास के क्षेत्रों का दौरा किया। सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। दहिया ने तुरंत एजेंसी पर जुर्माना लगाने का आदेश दिया। भविष्य में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। गुरुग्राम में 'शहर स्वच्छता अभियान' के तहत निगम के चारों ज़ोन में सफाई अभियान जारी है।

ज़ोन-1 में संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश कुमार ने बादशाहपुर के सरकारी स्कूल में और उसके आसपास सफाई अभियान चलाया। इसमें स्कूल के शिक्षकों ने भी भाग लिया। ज़ोन-2 संयुक्त आयुक्त विशाल कुमार और पार्षद सतपाल सिंह ने दौलताबाद गांव में विशेष सफाई अभियान का नेतृत्व किया। ज़ोन-3 में संयुक्त आयुक्त डॉ. जयवीर यादव ने नागरिकों के साथ मिलकर अपने क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया और लोगों को प्रेरित किया और ज़ोन-4 में संयुक्त आयुक्त रविंद्र मलिक और पार्षद सोनिया यादव के नेतृत्व में सेक्टर-52/57 रोड पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि निगम शहर को स्वच्छ बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है और सफाई कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।