गुरुग्राम के सीनियर और डिप्टी मेयर का चुनाव 30 अप्रैल को होगा
गुरुग्राम नगर निगम में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव 30 अप्रैल को होगा। केंद्रीय मंत्री और विधायकों को आमंत्रण भेजा गया है। चुनाव की प्रक्रिया सुबह 11 बजे शुरू होगी। भाजपा के अंदर विभिन्न गुटों के बीच समर्थन जुटाने की होड़ है, जबकि यह चुनाव चंडीगढ़ से दिल्ली तक की राजनीति को प्रभावित करेगा।

गुरुग्राम, गौरव चौधरी। गुरुग्राम नगर निगम में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव 30 अप्रैल को होगा। चुनाव का आमंत्रण केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह सहित जिले के तीनों विधायकों को भेजा गया है। नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया द्वारा मंगलवार को चुनाव को लेकर जारी आधिकारिक नोटिस जारी करने के साथ शहर का सियासी पारा चढ़ गया है। प्रशासनिक आदेश के अनुसार यह चुनावी प्रक्रिया 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे शुरू होगी। इसके लिए हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान के कॉन्फ्रेंस हॉल को चुना गया है। चुनाव की अध्यक्षता स्वयं मेयर करेंगी और इसमें सभी निर्वाचित पार्षदों का शामिल होना अनिवार्य है।
भले ही यह स्थानीय निकाय का चुनाव है, लेकिन इसकी गूंज चंडीगढ़ से दिल्ली तक सुनाई दे रही है। गुरुग्राम की राजनीति के दो ध्रुव केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के लिए यह अपनी राजनीतिक पकड़ साबित करने का मौका है। भाजपा के पास बहुमत होने के बावजूद, पार्टी के भीतर विभिन्न गुटों के बीच अपने समर्थकों को इन महत्वपूर्ण कुर्सियों पर बिठाने की होड़ लगी है। मेयर के बाद ये दोनों पद प्रशासनिक दृष्टिकोण से प्रभावशाली होते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


