
विधायक, मेयर ने साढ़े छह करोड़ के विकास कार्यों का पत्थर रखा
गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। गुरुग्राम नगर निगम की तरफ से साढ़े छह करोड़ रुपये से सेक्टर-42 और 43 में विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसके तहत सड़कों और ब
गुरुग्राम। गुरुग्राम नगर निगम की तरफ से साढ़े छह करोड़ रुपये से सेक्टर-42 और 43 में विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसके तहत सड़कों और बरसाती नालों का निर्माण किया जाएगा। रविवार सुबह इन विकास कार्यों का शिलान्यास पत्थर विधायक मुकेश शर्मा और नगर निगम की मेयर राजरानी मल्होत्रा ने रखा। इस मौके पर वॉर्ड नंबर 22 के पार्षद विकास यादव मौजूद रहे। पार्षद विकास यादव ने बताया कि 1.13 करोड़ रुपये की लागत से सेक्टर-43 में बरसाती नाले का निर्माण होगा। इससे जलभराव की समस्या दूर हो जाएगी। तुलसी पार्क पॉकेट में करीब एक करोड़ से सड़कों का निर्माण होगा। इस सेक्टर में 18 और 24 मीटर सड़कों के निर्माण पर करीब पौने दो करोड़ रुपये खर्च होंगे।
सेक्टर-42 में सवा दो करोड़ की लागत से सड़कों का निर्माण होगा। उन्होंने बताया कि सुशांत लोक ए और बी ब्लॉक की सड़कों के लिए सवा आठ करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि उनका उद्देश्य कार्यकाल के दौरान प्रत्येक वार्ड में व्यापक स्तर पर विकास कार्य कराना है। वार्ड 22 में लगभग साढ़े छह करोड़ रुपये के कार्यों की शुरुआत हो चुकी है। करीब 10 करोड़ रुपये के अन्य कार्यों को स्वीकृति मिल चुकी है, जो टेंडर प्रक्रिया में हैं। इस मौके पर सेक्टर 43 से राजकुमार यादव, आरडब्ल्यूए के पूर्व अध्यक्ष कर्नल आरएस सिरोही, पूर्व महासचिव नरेंद्र मेहता, सेक्टर 27 से भगवान सिंह, रोहताश व मोहन लाल, सुशांत लोक बी ब्लॉक आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राज कुमार, सेक्टर 42 से कर्नल लोकेश और अत्तर सिंह आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




