Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsGurugram MLA Mukesh Sharma Lays Foundation for Model Project Road in Sector-5
विधायक ने सेक्टर-5 में मॉडल प्रोजेक्ट रोड का किया शिलान्यास

विधायक ने सेक्टर-5 में मॉडल प्रोजेक्ट रोड का किया शिलान्यास

संक्षेप: - चिंतपूर्णी मंदिर से लेबर चौक तक बनेगी सुरक्षित और सुविधाजनक सड़क, पार्कों का भी किया निरीक्षण

Thu, 6 Nov 2025 08:56 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने गुरुवार को सेक्टर-5 में एक महत्वपूर्ण विकास परियोजना की आधारशिला रखी। उन्होंने सेक्टर-5 स्थित चिंतपूर्णी माता मंदिर से लेकर लेबर चौक तक बनने वाली मॉडल प्रोजेक्ट रोड का शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम में वार्ड 35 की आरडब्ल्यूए और स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे, जिन्होंने इस विकास कार्य पर खुशी व्यक्त की। विधायक मुकेश शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि यह नई मॉडल रोड क्षेत्रवासियों के लिए न केवल सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन सुनिश्चित करेगी, बल्कि सेक्टर-5 के सौंदर्य और यातायात व्यवस्था में भी उल्लेखनीय सुधार करेगी। उन्होंने कहा कि यह सड़क विकास की दिशा में एक और सशक्त कदम है, जो स्थानीय नागरिकों को बेहतर बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराएगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मेरी टीम और सरकार गुरुग्राम की सभी सड़कों को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। पार्कों का निरीक्षण और निर्देश: शिलान्यास के बाद विधायक मुकेश शर्मा ने सेक्टर-5 के विभिन्न पार्कों का भी दौरा किया। उन्होंने पार्कों की सफाई व्यवस्था, लाइटिंग और हरियाली का बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्रवासियों और आरडब्ल्यूए सदस्यों से संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को विस्तार से सुना। विधायक ने कहा कि उनका निरंतर प्रयास है कि गुरुग्राम के हर सेक्टर का पार्क स्वच्छ, हरित और परिवारों के लिए सुविधाजनक स्थल बने।