
स्वर्णकार पार्क के नवीनीकरण का कार्य शुरू
गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने वार्ड 29 के स्वर्णकार जीवनदास पार्क के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया। यह कार्य लगभग 12 लाख की लागत से होगा, जिससे स्थानीय निवासियों को एक आधुनिक और सुरक्षित पार्क मिलेगा। विधायक ने कहा कि यह विकास क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और पार्क को हर वार्ड में आधुनिक सुविधाओं से सजाने का संकल्प लिया।
गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने गुरुवार को वार्ड 29 स्थित स्वर्णकार जीवनदास पार्क के नवीनीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। यह कार्य लगभग 12 लाख की अनुमानित लागत से किया जा रहा है, जिसके पूरा होने पर स्थानीय निवासियों को एक स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक सुविधाओं से लैस पार्क प्राप्त होगा। कार्यक्रम में पार्षद ऊषा वर्मा, अर्जुन मंडल अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, और क्षेत्र के अनेक सम्मानित परिवारजन उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि यह नवीनीकरण कार्य गुरुग्राम के अस्थायी नहीं, बल्कि स्थायी विकास की दिशा में एक और ठोस कदम है।

उन्होंने कहा कि पार्क का यह नवीनीकरण क्षेत्रवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण प्रदान करेगा। मेरा संकल्प है कि गुरुग्राम के हर वार्ड में पार्कों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाए। विधायक ने जोर दिया कि विकास कार्य लगातार जारी हैं और यह जनता के निरंतर सहयोग और सुझावों से ही संभव हो पा रहा है। उन्होंने हर नागरिक को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। कार्यक्रम में प्यारे लाल वर्मा, पूर्व पार्षद ख़ज़ान सिंह, अख़लाक़ जेई (नगर निगम गुरुग्राम) सहित कई व्यक्ति और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




