Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsGurugram MLA Mukesh Sharma Launches 6 53 Crore Development Projects in Sector 42 and 43
वार्ड-22 में विकास कार्य रफ्तार पकड़ेंगे

वार्ड-22 में विकास कार्य रफ्तार पकड़ेंगे

संक्षेप:

गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने वार्ड-22 के अंतर्गत सेक्टर-42 और 43 में 6.53 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम, आरसीसी सड़कें, और पार्कों के विकास शामिल हैं। उन्होंने संतुलित विकास का लक्ष्य रखा और अधिकारियों को गुणवत्ता और समय सीमा का ध्यान रखने के निर्देश दिए।

Dec 15, 2025 11:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम। विधायक मुकेश शर्मा ने रविवार को गुरुग्राम की विकास की कड़ी में एक और बड़ा कदम उठाते हुए वार्ड-22 के अंतर्गत सेक्टर-42 और 43 में 6.53 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर नगर निगम की महापौर राजरानी मल्होत्रा और स्थानीय पार्षद विकास यादव सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विधायक द्वारा शुरू किए गए कार्यों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है। सेक्टर-43 में बरसाती पानी की निकासी की गंभीर समस्या को दूर करने के लिए 1.13 करोड़ की लागत से आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम बनाया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

तुलसी पार्क पॉकेट में 1.07 करोड़ की लागत से आरसीसी सड़कें बनेंगी। इसके अलावा, सेक्टर-43 की 18 और 24 मीटर चौड़ी सड़कों पर 1.71 करोड़ तथा सेक्टर-42 की सड़कों के निर्माण पर 2.12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सुशांत लोक और पार्कों के लिए भी बड़ी योजनाएं शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक मुकेश शर्मा ने निवासियों को बड़ी खुशखबरी देते हुए बताया कि करीब 10 करोड़ रुपये के अन्य विकास कार्य टेंडर प्रक्रिया में हैं। उन्होंने जानकारी दी कि सुशांत लोक ए एवं बी ब्लॉक की सड़कों के लिए 8.26 करोड़ रुपये की राशि पहले ही स्वीकृत हो चुकी है। साथ ही, सेक्टर-42 के पार्क में हाई मास्ट लाइटें लगाने और सेक्टर-43 स्थित खोखर जोहड़ के सौंदर्यीकरण का काम भी जल्द शुरू होगा। हर वार्ड में संतुलित विकास हमारा लक्ष्य: मुकेश शर्मा जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक मुकेश शर्मा ने कहा, हमारा लक्ष्य गुरुग्राम के हर वार्ड में संतुलित और स्थायी विकास सुनिश्चित करना है। सड़क, सीवर, ड्रेनेज और स्वच्छता हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य गुणवत्ता के साथ समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं ताकि नागरिकों को सुविधाओं के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े। इनकी रही उपस्थिति कार्यक्रम में भाजपा नेता तिलक राज मल्होत्रा, राज कुमार यादव, आरडब्ल्यूए के पूर्व महासचिव नरेंद्र मेहता, पूर्व अध्यक्ष कर्नल आर.एस. सिरोही और भगवान सिंह सहित सेक्टर-27, 42, 43 एवं सुशांत लोक से लगभग 250 स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। स्थानीय निवासियों ने विकास कार्यों की शुरुआत के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।