Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsGurugram Minister Rao Narbir Singh Discusses Development Issues in IMT Manesar Meeting
किसानों को जल्द मुआवजा देने के निर्देश

किसानों को जल्द मुआवजा देने के निर्देश

संक्षेप:

गुरुग्राम के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने शनिवार को एचएसआईआईडीसी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में क्षेत्र के विकास, किसानों के प्लॉट आवंटन, और लंबित मुआवजा मुद्दों पर चर्चा की गई। मंत्री ने विकास कार्यों को तेजी से लागू करने के निर्देश दिए ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Sat, 22 Nov 2025 11:32 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम। प्रदेश के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने शनिवार को आईएमटी मानेसर स्थित एचएसआईआईडीसी कार्यालय में अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। इसमें क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों और लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। आर एंड आर पॉलिसी के तहत किसानों को प्लॉट आवंटन में तेजी लाने और लंबित मुआवजा तुरंत जारी करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान राव नरबीर सिंह ने क्षेत्रवासियों द्वारा उठाई गई प्रमुख मांगों को तत्काल क्रियान्वयन में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एचएसआईआईडीसी गुरुग्राम और मानेसर में स्थानीय लोगों की मांग के अनुसार चार नए कम्युनिटी सेंटर का निर्माण दिशा में आगे बढ़े।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने सेक्टर-80 में पार्क और खेल का मैदान, तथा नाहरपुर कासन में श्मशान घाट की ओर जाने वाले रास्ते को पक्का करने के निर्देश भी दिए। इन सभी विकास कार्यों का उद्देश्य लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और क्षेत्र के सामाजिक ढांचे को मजबूत करना है। मंत्री ने किसानों से जुड़े मुद्दों पर भी विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आर एंड आर पॉलिसी के तहत किसानों को प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया में और तेजी लाई जाए। साथ ही जिन किसानों का मुआवजा लंबित है, उन्हें बिना देरी के प्रदान किया जाए। किसानों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। एचएसआईआईडीसी को इस दिशा में पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करना होगा। बैठक में चीफ कॉर्डिनेटर इंडस्ट्रीज सुनील शर्मा, एचएसआईआईडीसी के डीजीएम अरुण गर्ग, भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष अजीत यादव, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण यादव, देवेंद्र यादव शिकोहपुर समेत अन्य अधिकारी और क्षेत्र लोग मौजूद रहे।