Gurugram Metro Expansion Project Launched Boosting Employment and Transport मेट्रो विस्तार से गुरुग्राम को मिलेगी नई गति:सर्वप्रिय त्यागी, Gurgaon Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsGurugram Metro Expansion Project Launched Boosting Employment and Transport

मेट्रो विस्तार से गुरुग्राम को मिलेगी नई गति:सर्वप्रिय त्यागी

गुरुग्राम में मेट्रो रेल विस्तार परियोजना का शिलान्यास किया गया है। भाजपा के जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने इसे रोजगार और परिवहन व्यवस्था में सुधार का महत्वपूर्ण कदम बताया। 28.5 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांवSat, 6 Sep 2025 07:21 PM
share Share
Follow Us on
मेट्रो विस्तार से गुरुग्राम को मिलेगी नई गति:सर्वप्रिय त्यागी

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम में मेट्रो रेल विस्तार परियोजना का शिलान्यास होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गुरुग्राम के जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उनका मानना है कि यह परियोजना मिलेनियम सिटी में बढ़ती रोजगार की संभावनाओं के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था में भी एक नई क्रांति लाएगी। 28.5 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का निर्माण पांच हजार 500 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। शनिवार को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, और कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने सेक्टर-44 में भूमि-पूजन के साथ इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। यह कॉरिडोर मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक और फिर द्वारका एक्सप्रेस-वे तक जाएगा।

पुराने और नए गुरुग्राम को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण कदम इस परियोजना में कुल 27 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे, जो नए और पुराने गुरुग्राम के आवासीय और औद्योगिक क्षेत्रों को आपस में जोड़ेंगे। नए गुरुग्राम के स्टेशनों में हुडा सिटी सेंटर, सेक्टर 45, साइबर पार्क, सेक्टर 47, सुभाष चौक, सेक्टर 48, सेक्टर 72ए, और हीरो होंडा चौक शामिल होंगे। वहीं, पुराने गुरुग्राम के क्षेत्रों को जोड़ने वाले स्टेशनों में उद्योग विहार फेज-छह, सेक्टर-दस, सेक्टर 37, बसाई गांव, सेक्टर-9, सेक्टर-सात, सेक्टर-चार, सेक्टर-पांच, अशोक विहार, सेक्टर-तीन, बजघेड़ा रोड, पालम विहार एक्सटेंशन, पालम विहार, सेक्टर-23ए, सेक्टर-22, उद्योग विहार फेज-चारऔर उद्योग विहार फेज-पांच शामिल हैं। त्यागी ने इस प्रोजेक्ट को गुरुग्राम के विकास में एक मील का पत्थर बताते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना शहर की आर्थिक प्रगति, पर्यावरण की सुरक्षा, और नागरिक सुविधाओं में सुधार लाएगी। यह कदम गुरुग्राम को एक आधुनिक और सशक्त परिवहन व्यवस्था प्रदान करने के सपने को साकार करेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।