रास्ता रोककर मारपीट करने पर मामला दर्ज

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। साउथ सिटी-एक में रहने वाले एक व्यक्ति का रास्ता रोककर गाली-गलौज करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने

रास्ता रोककर मारपीट करने पर मामला दर्ज

गुरुग्राम, गौरव चौधरी। साउथ सिटी-एक में रहने वाले एक व्यक्ति का रास्ता रोककर गाली-गलौज करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने सेक्टर-40 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोविंद कुमार सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह साउथ सिटी एक में रहते है। उन्होंने बताया कि बताया कि वारदात के दिन आरोपी ने उनका रास्ता रोक लिया और उनके साथ दुर्व्यवहार करने लगा। जब पीड़ित ने इस बात का विरोध किया, तो आरोपी ने सरेराह उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने पीड़ित के साथ मारपीट की।

वारदात के दौरान आरोपी ने पीड़ित को गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित ने न्याय के लिए पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने शुरुआती जांच और तथ्यों को परखने के बाद शुक्रवार को सेक्टर-40 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना के कारणों और दोनों पक्षों के बीच चल रहे पुराने विवाद (यदि कोई हो) की गहराई से जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।