सड़क हादसे में व्यक्ति की कमर की हड्डी टूटी
गुरुग्राम के गांव भौंडसी में सड़क किनारे खड़े रामवीर को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह बेहोश हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में उसकी कमर और कूल्हे की हड्डियां टूटी पाई गईं। पुलिस ने शराब के नशे में बाइक चला रहे युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

गुरुग्राम। गांव भौंडसी में सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति को तेज रफ्तार एक बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि व्यक्ति बेहोश गया। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जांच में पता चला कि व्यक्ति की कमर और कूल्हे की हड्डियां टूट गई हैं। इस मामले में थाना भौंडसी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पलवल के गांव शेषसाई बांसवा निवासी रामवीर ने पुलिस में शिकायत देकर कहा कि वह नया गांव स्थित इंडेन मोटेलिंग प्लांट में ट्रक चलाता है। उसके परिवार में आठ लोग हैं। वह पार्किंग में ट्रक को खड़ा करके सड़क किनारे खड़ा था।
इतनी देर में बाइक सवार दो युवक तेजी से आए। उसे टक्कर मार दी। बेहोशी की हालत में लोगों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। दोनों युवक शराब के नशे में थे। डॉक्टरों ने जांच में कमर और कूल्हे की हड्डियां टूटी होना बताया है। इसका ऑपरेशन करवाना पड़ेगा। पुलिस ने चालक की शिकायत पर बाइक सवार दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


